Indonesia Masters 2019: चोटिल मारिन ने बीच में छोड़ा मैच, सायना के नाम हुआ खिताब
नई दिल्ली। भारत की स्टार शटलर सायना नेहवाल ने साल का पहला खिताब अपने नाम करते हुए इंडोनेशिया मास्टर 2019 का जीत लिया है। सायना के सामने ओलिंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन की थी, जो सायना को कड़ी टक्कर दे रही थी लेकिन पहले गेम में चोट के कारण उन्हें मुकाबले से हटना पड़ा और सायना को विजेता घोषित किया गया।
इससे पहले सायना ने सेमीफाइनल में चीन की हि बिंगजियाओ को हराया था और वह 350000 डॉलर की इनामी रकम के और करीब पहुंच गई थीं।उन्होंने छठी वरीयता प्राप्त बिंगजियाओ को 18 - 21, 21 - 12, 21 -18 से हराया था।
दोनों के बीच यह मैच सिर्फ 10 मिनट तक ही चल सका। इस 10 मिनट के खेल में भी कैरोलिना मारिन सायना पर पूरी तरह से हावी नजर आईं। सायना स्पेनिश खिलाड़ी के सामने वह एक एक अंक के लिए संघर्ष करती नजर आई। मैच में एक क्षण के लिए मारिन 8-2 से आगे हो गई थी और सायना की वापसी मुश्किल लग रही थी लेकिन किस्मत ने साथ दिया और मारिन को चोट के चलते मैच छोड़ना पड़ा। सायना को इस मुकाबले का विजेता घोषित कर दिया गया।
मैच के बाद सायना ने मारिन के लिए संवेदना जताते हुए कहा कि वह कठिन प्रतियोगी हैं और आज जो कुछ भी हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण रहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
