ऑकलैंड| एक दुखद खबर क्रिकेट के मैदान से हैं, विश्व के महान क्रिकेटरों में से एक रहे न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का आज सुबह निधन हो गया है। वो 53 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। क्रो को साल 2012 में पता चला था कि उन्हें लिम्फोमा है, बीमारी की वजह से उन्होंने लंबे वक्त से खुद को सामाजिक जीवन से दूर कर लिया था।
क्रो जितने अच्छे क्रिकेटर हैं उतने ही अच्छे वो इंसान और लेखक भी थे उन्होंने मेंटर के रूप में भी खुद को स्थापित किया था। ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर से सम्मानित क्रो के परिजनों ने एक बयान जारी कर इस दिग्गज खिलाड़ी के ऑकलैंड स्थित निवास पर निधन की पुष्टि की है।
न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान मार्टिन क्रो का निधन..