For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मार्टिन गप्टिल का तूफानी शतक, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की

नई दिल्ली। वक्त के साथ-साथ क्रिकेट काफी तेज होता जा रहा है।आए दिन रिकॉर्ड टूटते रहते हैं और नए रिकॉर्ड बनते रहते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ इंग्लैंड में चल रहे टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में जहां न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल ने ऐसा तूफानी शतक जड़ा के देखने वाले देखते रह गए।बॉलर के हाथ से गेंद छूटने के बाजद सीधे गप्टिल उसे मैदान के बाहर भेज दे रहे थे। शुक्रवार को अपनी टीम वोरसेस्टशायर की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 35 गेंद में शतक जमा दिया। उन्होंने 12 चौके और 7 आसमानी छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत नॉर्थपंटशायर द्वारा दिए गए 188 रनों के लक्ष्य को उनकी टीम वोरसेस्टशायर ने 13.1 ओवरों में हासिल कर लिया। आश्चर्य वाली बात यह है कि उन्होंने पहले विकेट के लिए शुरुआती 6 ओवरों में 96 रन जोड़े और फिर 10 ओवरों में 162 रन जोड़े।

टी-20 का चौथा सबसे तेज शतक है:
टी20 में सबसे तेज शतक लगाने का कारनामा धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है।उन्होंने महज 30 गेंद में शतक ठोक डाला था। उनके बाद रिषभ पंत का नंबर आता है उन्होंने 32 गेंद खेलकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनेक बाद एंड्रयु सायमंड्स ने 34 गेंद का सामना कर शतक बना डाला। चौथे नंबर पर नाम आता है भारत के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा का, रोहित ने 35 गेंद का सामना करते हुए शतक जमाया था।रोहित के इस रिकॉर्ड की बराबरी अब मार्टिन गप्टिल ने भी कर ली है।

गप्टिल इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय मुकाबले में 30 गेंद का सामना करते हुए 93 रन बना चुके हैं।उनके दिली ख्वाहिश शायद अब जाकर पूरी हुई है। वह इस रिकॉर्ड के मामले में रोहित शर्मा के साथ चौथे नंबर पर संयुक्त रूप से बने हुए हैं।

Story first published: Saturday, July 28, 2018, 15:12 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+