वेलिंगटन। विश्वकप के आखिरी क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज की टीम मार्टिन गप्टिल की आंधी में बुरी तरह उड़ गयी। मार्टिन गपटिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 48 चौके और छक्के लगाये थे।
वेस्टइंडीज को 143 रनों से हराकर न्यूजीलैंड ने विश्वकप में वेस्टइंडीज का सपना तोड़ दिया है। इसी के साथ सेमीफाइनल की भी तस्वीर साफ हो गयी है। 24 मार्च न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेला जाएगा। जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।