अमेरिकी ओपन : पेस फाइनल में और सानिया हारीं

न्यूयार्क | भारत के 40 वर्षीय खिलाड़ी लिएंडर पेस ने चेक गणराज्‍य के अपने जोड़ीदार राडेक स्‍टेपानेक के साथ मिलकर ब्रायन बंधुओं माइक और बॉब ब्रायन की जोड़ी को हरा कर अमेरिकी ओपन के पुरुषों के डबल्स प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। यह लगातार दूसरी बार है जब पेस और स्‍टेपानेक की जोड़ी यूएस ओपेन के डबल्‍स के फाइनल में पहुंची है। इन दोनों ने अमेरिका के ब्रायन बंधुओं को फ्लशिंग मेडॉज में 6-3, 3-6,6-4 से मात दी है। फाइनल में पेस और स्‍टेपानेक की जोड़ी आस्ट्रिया के एलेक्‍जेंडर पेया और ब्राजील के ब्रुनो सोअर्स की जोड़ी के खिलाफ खेलेंगे।

अगर पेस फाइनल में जीत दर्ज करते हैं तो यह उनका आठवां ग्रैंड स्‍लैम पुरूष डबल्‍स खिताब होगा। इसके पहले भी पेस ने दो चेक गणराज्‍य के खिलाडि़यों के साथ मिक्‍स्‍ड डबल्‍स जीता है, चालीस की उम्र में ये खिताब जीतकर उन्‍होने साबित कर दिया है कि अब भी मिक्‍स्‍ड डबल के वह सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं।

इसके अलावा भारत के लिए एक बुरी खबर कभी टेनिस में भारत का भविष्‍य करार दी गई सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार एश्‍ले बार्टी अपना मुकाबला 2-6, 2-6 से हार गईं।

Story first published: Friday, September 6, 2013, 12:27 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2013
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+