For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvs NZ: पांचवें वनडे से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका, ये बड़ा खिलाड़ी हुआ चोटिल

नई दिल्ली। भारतीय टीम 3 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अंतिम वनडे मैच खेलेगी। वेलिंग्टन के मैदान पर होने वाले मैच में भारत को महेंद्र सिंह धोनी के फिट होने और मैदान में लौटने की उम्मीद है। सीरीज पहले ही 3-1 से भारत के पक्ष में चल रही है लेकिन जिस तरह से भारत चौथा वनडे हारा था उससे टीम का मनोबल जरूर प्रभावित हुआ होगा। ऐसे में भारतीय टीम अब कीवी टीम को हल्के में ना लेकर पांचवें मैच में जीत के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगा।

वहीं, कीवी टीम को भी इस मैच में तगड़ा झटका लगा है। टीम के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल चोट के चलते इस मैच से बाहर हो गए हैं। गुप्टिल को बैक इंजरी है जिस कारण वे इस मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। 32 साल के गुप्टिल को पांचवें मैच से पहले होने वाले फील्डिंग सत्र के दौरान चोट लग गई थी। हालांकि गुप्टिल इस सीरीज में बहुत ज्यादा रन नहीं बना पाए हैं लेकिन यह बल्लेबाज अपने घर में कभी भी तबाही मचा सकता है। ऐसे में गुप्टिल के साथ कीवी टीम के लिए भी यह एक झटका है क्योंकि अंतिम मैच में गुप्टिल भी अपनी फार्म को वापस पाने के लिए बेकरार होते।

गुप्टिल की अनुपस्थिति में कीवी टीम कोलिन मुनरो को वापस टीम में बुला सकती है। चौथा वनडे मैच जीत चुका न्यूजीलैंड भी अब अपनी जीत की लय को तोड़ना नहीं चाहेगा। जबकि भारतीय टीम विराट कोहली की अनुस्थिति में दिखाना चाहेगी की उसकी बैंच स्ट्रैंथ में पूरा दमखम है। बता दें कि भारत को वेलिंग्टन के मैदान पर ही अपने टी20 मैचों के अभियान की भी शुरुआत करनी है। तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 6 फरवरी को शुरु होगा।

Story first published: Saturday, February 2, 2019, 10:28 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+