For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019 में पहली बार इस 'अजीबोगरीब' तरीके से आउट हुआ कोई बल्लेबाज, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप 2019 का टूर्नामेंट लगभग आधा निकल चुका है। टूर्नामेंट रोमांचक भरा होता जा रहा है, साथ में ऐसे मूमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं जिनपर दर्शकों का तुरंत ध्यान गया। टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हुईं। इस मैच में भले ही न्यूजीलैंड जीत गया लेकिन उनका एक बल्लेबाज अपनी किस्मत से हार बैठा। वह ऐसे 'अजीबोगरीब' तरीके से हुआ कि अभी तक इस टूर्नामेंट में कोई अन्य खिलाड़ी वैसे आउट ही नहीं हुआ था।

दरअसल, हुआ ऐसा कि ओपनर मार्टिन गुप्टिल अच्छी लय पकड़ चुके थे लेकिन वह अजब तरीके से हिट विकेट आउट हो गए। साउथ अफ्रीका से मिले 242 रनों के जवाब में ओपनर गुप्टिल क्रीज पर जम चुके थे। मैच का 15वां ओवर फेंकने आए एंडिले फेहलुकवेओ। ओवर की आखिरी गेंद पर गुप्टिल ने मिड ऑन की तरफ शाॅट खेला। गेंद बाउंड्री की ओर जाने लगी जिसे रोकने के लिए दो फिल्डर एकसाथ भागे लेकिन उधर गुप्टिल की किस्मत खराब निकली जो विकटों के साथ पैर मार गए। गुप्टिल ने फेहलुकवेओ की तेज बाउंसर पर शाॅट खेला था जिसके बाद क्रीज पर ही घूमते हुए खुद पर नियंत्रण पाने लगे लेकिन इस दाैरान गलती से उनका पैर विकेट पर जा लगा जिसके बाद एक गिल्ली नीचे गिर गई।

आईसीसी विश्व कप 2019 में ऐसा पहली बार हुई जब कोई बल्लेबाज हिट विकेट आउट हुआ हो। हालांकि उनसे पहले 9 खिलाड़ी विश्व कप के इतिहास में इस तरह से आउट हो चुके हैं। 1975 के पहले विश्व कप में एक खिलाड़ी हिट विकेट आउट हुआ था। 1979 में भी एक खिलाड़ी, 1996 में दो, 2003 में दो, 2007 में एक और 2015 में दो खिलाड़ी हिट विकेट आउट हुए थे। गुप्टिल ने इस मैच में 35 रन बनाए और न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से साउथ अफ्रीका को राैंदा।

Story first published: Thursday, June 20, 2019, 15:21 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+