एमसीए ने सचिन के प्रशंसकों से कहा, सबको टिकट नहीं दे सकते
इसके अलावा एमसीए ने क्याजूंगा डॉट कॉम को आन लाइन टिकट बेंचने की जिम्मेदारी दी थी लेकिन कल सुबह 11 बजे टिकटों की बिक्री शुरू होते ही वेबसाइट क्रैश कर गई। जिससे कि सचिन को आखिरी बार खेलते देखने वाले दर्शकों की इच्छा अधूरी रह गयी। इस पर एमसीए के उपाध्यक्ष रवि सावंत ने कहा कि हमें पहले अपने क्लब हाउसों,उसके बाद जिमखानों और फिर गरवारे क्लब हाउस को टिकट देनी होती है और इन्हीं के सदस्य टिकट आम लोगों तक पहुंचाते हैं। रवि ने कहा कि हम माहौल को समझ रहे हैं पर एमसीए सबको संतुष्ट नहीं कर सकता है।
वहीं सचिन के प्रशंसकों ने आरोप लगाया है कि टिकट पहले ही ब्लैक में बेचे जा चुके हैं और अब वेबसाइट के क्रैश होने का बहाना किया जा रहा है। गौर हो कि 14 नवंबर से प्रारम्भ होने वाले टेस्ट को देखने के लिए सचिन के प्रशंसकों में होड़मची हुई हैं लेकिन टिकट वितरण की व्यवस्था पारदर्शी न होने के कारण लोगों में एमसीए के खिलाफ नाराजगी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
