Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्वकप में अंडरवीयर के अंदर टिश्यू पेपर रख कर खेलते थे सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर को अपनी किताब लिखते समय सबसे ज्यादा परेशानी इस बात खुलासा करने में हुई होगी। तेंदुलकर ने अपनी किताब प्लेइंग इट माई वे में निजी जीवन से क्रिकेट तक के कुछ पर्सनल अनुभवों को भी उजागर कर दिया है। दरअसल, सचिन तेंदुलकर अंडरवीयर के अंदर टिश्यू पेपर रखकर खेलते थे। यह खुलासा खुद सचिन तेंदुलकर ने अपनी किताब प्लेइंग इट माई वे में किया है।



10 मार्च, वर्ष 2003 में आईसीसी वर्ल्डकप के दौरान श्रीलंका से भारत का मैच चल रहा था। सचिन तेंदुलकर का यह बहुत चुनौतिपूर्ण समय था। क्योंकि आईसीसी वर्ल्डकप जीतने के लिए उनके धुआंधार पारी की सख्त जरूरत थी। तेंदुलकर ने बताया कि उस समय लोग मुझसे शतक की उम्मीद रख रहे थे। कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान से मैच के दौरान 98 रन की पारी खेल पाया था। इसलिए मुझ पर शतक जड़ने का दबाव तो था ही साथ ही मैं बहुत थका हुआ महसूस कर रहा था।

तभी एक ड्रिंक ब्रेक के दौरान मैं ड्रेसिंग रूम में गया। वहां रिलेक्स होने की कोशिश की लेकिन मुझे वहां अंडरवीयर के भीतर बिलकुल मध्य हिस्से में मुझे बेचैनी महसूस हुई। मैं बिलकुल आरामदायक महसूस नहीं कर पा रहा था।

आखिर जीत ली थी जंग

सचिन ने बताया कि मैं इतना सहन कर रहा था कि एक समय तो लगा जैसे बहुत ज्यादा हो गया। लेकिन मैने हार नहीं मानी। मै मैदान पर फिर से गया और खेला। आखिरकार मेरे बल्ले से टीम का सबसे ज्यादा स्कोर 120 बॉल्स में 97 रन निकले। सबसे अच्छी बात रही कि टीम इंडिया ने 183 रन के भारी मार्जिन के साथ भारत को जीत हासिल हुई।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+