मीरपुर। टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा एक के बाद एक नये विवाद सामने आ रहे हैं। होटल विवाद के बाद एक और विवाद सामने आया है जिसमें टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वनडे सीरीज के उद्घाटन के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
दरअसल भारत बांग्लादेश वनडे ट्राफी के उद्घाटन समारोह के लिए दोनों टीमों के कप्तान को शाम को सात बजे होटल में मौजूद होना था। इस उद्घाटन कार्यक्रम में धोनी समय पर ही पहुंच गये थे लेकिन बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा दस मिनट की देरी से आये।
बात यहां तक बिगड़ गयी थी कि टीम मैनेजमेंट कार्यक्रम स्थल से जाने का मन बना चुका था लेकिन ऐन वक्त पर मुर्तजा कार्यक्रम में पहुंच गये। उम्मीद ये भी की जा रही थी कि मुर्तजा अपना पक्ष रखेंगे। लेकिन बिगड़ते हालात को संभालने के लिए बांग्लादेश के टीम मैनेजर ने बताया कि मुर्तजा की नमाज पढ़ रहे थे जिसके चलते उन्हें आने में विलंब हो गया।