नई दिल्ली। क्रिकेटर अपने हमवतन में अपनी लोकप्रियता का फायदा उठाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। आईपीएल और दुनिया भर की कई क्रिकेट लीग में अपने प्रदर्शन से धाक जमा चुके शाकिब-अल-हसन और बांग्लादेश के कप्तान मशर्फे मुतर्जा भी बांग्लादेश में अपनी लोकप्रियता के दम पर नई पारी खेलने जा रहे हैं। खबर है कि मशर्फे मुर्तजा और शाकिब-अल-हसन11 वें संसदीय चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस बात की पुष्टि खुद सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों ने की है।
बांग्लादेश के यह क्रिकेटर रविवार को सुबह 10 बजे धनमंडी में पार्टी के चुनाव संचालन कार्यालय से अवामी लीग के नामांकन पत्र हासिल करेगें। सड़क परिवहन और पुलों के मंत्रालय के वरिष्ठ सूचना अधिकारी एमडी अबू नासर इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मशर्फे और शाकिब ने इस संबंध में अवामी लीग के महासचिव ओबायदुल क्वेडर (सड़क परिवहन और पुलों के मंत्री) से बात की है।अधिकारी ने बताया कि, "मशर्फे और शाकिब क्रमशः नारेल और मगुरा निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फॉर्म एकत्र करेंगे।"
हालांकि इस संदर्भ में शाकिब और मशर्फे का कोई बयान नहीं आया है।