Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धवन की आंधी में उड़ी अफ्रीका, 308 रनों का लक्ष्य दिया

मेलबर्न। विश्व कप के पूल मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 308 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया है। भारत की ओर से शिखर धवन ने ताबड़तोड़ 137 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे आजिंक्या रहाणे ने शानदार 79 रनों की पारी खेली।

धवन ने वनडे कैरियर का सातवा शतक जमाकर भारत को 307 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने सही ठहराया। धवन ने अपने करियर की सर्वोच्च पारी खेलते हुए 146 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और दो छक्के जड़े।

वहीं उपकप्तान विराट कोहली ने 46 के साथ उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 127 रन जोड़े और फिर अजिंक्य रहाणे 79 के साथ तीसरे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की। कोहली ने 60 गेंदों पर तीन चौके लगाए जबकि रहाणे ने 60 गेंदों का सामना कर सात चौके और तीन छक्के जड़े। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 18 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन पांच और मोहम्मद समी चार रनों पर नाबाद लौटे।

रोहित शर्मा (0), सुरेश रैना (6) और रवींद्र जडेजा (2) नाकाम रहे। द. अफ्रीका की ओर से मोर्ने मोर्कल ने दो विकेट लिए जबकि डेल स्टेन, इमरान ताहिर और वेन पार्नेल ने एक-एक विकेट लिया। भारत के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+