Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धमाकेदार जीत के बाद कप्तान धोनी ने पूछा सट्टा खेलना है क्या

मेलबर्न। विश्वकप में बांग्लादेश को बुरी तरह मात देने के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि टीम इंडिया अपनी बेहतरीन लय में है। उन्होंने कहा कि हमने हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। धोनी ने कहा कि हमने रनों का पीछा करने के साथ ही पहले बैटिंग करते हुए भी बेहतरीन स्कोर खड़ा किया।

सट्टा खेलना है क्या जो मुझसे पूछ रहे हैं

धोनी ने कहा कि विश्वकप में हमें हर टीम को हराने के लिए तैयार रहना चाहिए। सेमीफाइनल में कोई भी टीम हमारे सामने आयेगी हम उसे हराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे। वहीं पत्रकार ने जब धोनी से कई बार पूछा कि आप किस टीम से सेमीफाइनल में भिड़ना चाहेंगे। इसके जवाब में धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा कि आप क्या सट्टा खेलना चाहते हैं।

टी-20 ने खिलाड़ियों को बनाया चुस्त

वहीं धोनी ने शिखर धवन के बेहतरीन कैच की सराहना करते हुए कहा कि धवन ने बेहतरीन कैच लिया। धोनी ने भारत की बेहतरीन फील्डिंग के लिए टी-20 को भी एक वजह बताया। उन्होंने कहा कि छोटे फॉर्मेट में खेलते रहने से खिलाड़ी काफी फिट रहते हैं।

पॉवर प्ले ओवर लॉटरी ओवर नहीं हैं

धोनी ने कहा कि हमने विश्वकप के हर मैच में पॉवरप्ले के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है। धोनी ने कहा कि हमने पॉवर प्ले को लॉटरी के तौर पर नहीं लिया। बल्कि हमने विकेट को नहीं खोते हुए 45-50 रनों का लक्ष्य रखा जिसे हमने हासिल करने में सफलता पायी है।

टीम इंडिया की विश्वकप में बेहतरीन प्रदर्शन को सराहते हुए कहा कि हमारी धवन और रोहित की ओपनिंग जोड़ी अच्छा कर रही है। धोनी ने कहा कि ओपनिंग जोड़ी ने तकरीबन हर मैच में एक अच्छी शुरुआत टीम को दी है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+