Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 10- कैगिसो रबाडा ने राहुल द्रविड़ को बताया बेहद खास

मुंबई। दिल्ली डेयर डेविल्स के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने इस बार आईपीएल में पहला मैच खेलने के बाद कहा कि उनकी टीम कुछ गलत फैसलों के चलते मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना मैच हार गई। उन्होंने कहा कि यह अच्छा मैच था, दुर्भाग्यवश हम मैच जीत नहीं सके, हमने अच्छी गेंदबाजी की और कुछ अहम विकेट लिए, लेकिन कुछ गलत फैसले, रन आउट और पहले ओवर में ही छक्का लगने की वजह से मैच हार गए।



मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 रन से मैच हारने के बाद रबाडा ने कहा कि जिस तरह से सलामी बल्लेबाज आदित्य तारे ने चौथी ही गेंद पर रन आउट होकर अपना विकेट गंवाया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और नंबर तीन व चार के बल्लेबाज करुण नायर व श्रेयस ऐयर आउट हुए उसने टीम को मुश्किल में लाकर खड़ा कर दिया।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज रबाडा ने 30 रन देकर 1 विकेट झटका और बैट से भी अपनी अहम भूमिका निभाई, जिस तरह से दिल्ली की टीम ने 4 रन पर 6 विकेट गंवा दिए उसके बाद रबाडा ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी दिखाई, उसने टीम मैच में बनाए रखा। रबाडा ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी, लेकिन यह हमारा दिन नहीं था, उन्हें लगातार विकेट मिल रहे थे, मुंबई ने बहुत खास गेंदबाजी नहीं की।

रबाडा ने कहा कि यह निराशाजनक है कि हम मैच हार गए, अंत में मैं यह कहना चाहुंगा कि हमने अच्छा खेल नहीं खेला, स्कोरबोर्ड इसकी तस्दीक करता है, लेकिन हमें अपने बल्लेबाजों पर भरोसा है और हमारे पास यंग टैलेंट हैं, अभी भी यह टूर्नामेंट खत्म नहीं हुआ है। दिल्ली डेयर डेविल्स की छह मैचों में यह चौथी हार है।

इसे भी पढ़ें- आईपीएल 2017: धोनी के चौके ने जड़ा आलोचकों के मुंह पर करारा तमाचा

रबाडा ने कहा कि हमें थोड़ी सी और मेहनत की जरूरत है, हमने अच्छा खेल दिखाया है, कोई भी मैच एकतरफा नहीं रहा, हमने हर मैच में आखिरी समय पर हार का सामना किया, ऐसे में मुझे उम्मीद है कि हम वापसी करेंगे और हम अभी आईपीएल से बाहर नहीं हुए हैं। राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए रबाडा ने कहा कि वह जबरदस्त खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने यह साबित करके दिखाया है कि वह बेहतर कोच भी हैं, वह खेल को अच्छी तरह से समझते हैं, उनके पास जो अनुभव है वह बेशकीमती है। शीर्ष स्तर पर उन्होंने खेला है और वह जबरदस्त खिलाड़ी हैं। हमारे पास कई युवा खिलाड़ी हैं और ड्रेसिंग रूम में राहुल द्रविड का होना युवाओं के लिए सीखने के काफी मौके लाता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+