नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने क्रिकेट का कोढ़ बन चुके मैच फिक्सिंग पर एक करारा बयान दिया है। विराट ने कहा कि चाहे जितने नियम बना लिये जाये, मैच फिक्सिंग को रोका नहीं जा सकता है, ये तभी रूक सकती है जब खिलाड़ी इसके खिलाफ खुद फैसले लें।
विराट बेस्ट लेकिन सचिन से तुलना करना ठीक नहीं: युवराज सिंह
एनडीटीवी से बात करते हुए विराट कोहली ने साफ लफ्जों में कहा कि जब तक इस खेल को खेलने वाले खिलाड़ी ही सख्ती से सट्टेबाजी के खिलाफ नहीं होगें तब तक इस पूरी तकह हटाना मुश्किल है।
जवां दिलों की धड़कन विराट कोहली ने कहा कि उन्हें आज तक कभी किसी सटोरिये की ओर से कोई ऑफर नहीं आया है और वो ऊपरवाले से प्रार्थना करते हैं कि आगे भी उन्हें ऐसा कुछ देखना ना पड़े।