श्रीलंका ने थाली में सजाकर पाकिस्तान को दिया सेमीफाइनल का टिकट
लंदन। पाकिस्तान के खिलाफ जिस तरह से आज श्रीलंका की टीम ने दोयम दर्जे का खेल दिखाया है, उसके बाद उनका चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर जाना आश्चर्य की बात नहीं है। पाकिस्तान के कप्तान जिस वक्त श्रीलंका की जीत की राह में बड़ा रोड़ा बनकर खड़े हुए थे, उस वक्त मलिंगा के लगातार दो ओवर में श्रीलंका के फील्डर्स ने कैच छोड़ा, पहला कैच काफी आसान था, लेकिन बावजूद इसके यह कैच थिसारा परेरा नहीं पकड़ पाए वहीं दूसरी बार भी सरफराज का कैच छोड़ने के बाद श्रीलंका इस मैच को हार गया।
मैच की अहम झलकियां
इसे भी पढ़ें- श्रीलंका को 3 विकेट से हराकर पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में
- श्रीलंका की ओर से बेहद खराब फील्डिंग हुई और कप्तान सरफराज अहमद का कैच श्रीलंका के फील्डर्स ने दो बार छोड़ा और कई अतिरिक्त रन बाई के जरिए दिए, जिसके चलते श्रीलंका को इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
- आठवें विकेट के लिए सरफराज अहमद और मोहम्मद आमिर के बीच 75 रनों की साझेदारी हुई, जिसने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
- पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए टीम ने 74 रन जोड़े, फखर जमान ने 50 रन की पारी खेली और अजहर अली ने 34 रन बनाए।
- पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, मोहम्मद आमिर ने 2 विकेट, जुनैद खान ने 3 विकेट और फहीम अशरफ ने 2 विकेट अपने नाम किए। जबकि हसन अली ने 3 विकेट झटके।
- श्रीलंका के 5 बल्लेबाज दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू सके।
- एक समय श्रीलंका का स्कोर 14.5 ओवर में 81 रन पर एक विकेट था, लेकिन लगातार गिरते विकेटों के गिरने से श्रीलंका ने 83 रन पर 3 विकेट गंवा दिए।
- श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक रन निर्शोन डिकवेला ने बनाए, उन्होंने 73 रन बनाए।
- टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और श्रीलंका की टीम को महज 236 रन के स्कोर पर समेट दिया।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
