मुंबई। पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को आखिरी ओवर तक मैच में बनाए रखा, लेकिन उनके आउट होते ही टीम ने हथियार डाल दिए। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी, लेकिन जिस वक्त टीम को 3 गेंद पर 11 रन चाहिए थे, रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे और मैच मुंबई इंडियंस के हाथ से निकल गया।
पुणे सुपरजायंट्स के लिए मैच का रुख पलटने का काम जयदेव उनादकद ने किया, उन्होंने आखिरी ओवर में रोहित शर्मा को आउट करने के बाद मैच को पुणे के लिए पक्ष में ला दिया और ओवर की पांचवीं गेंद पर एक और विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की उम्मीदों पर पाने फेर दिया।