For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रांची वन डे: कुछ देर में शुरू होगा चौथा मैच, सीरीज पर अजेय बढ़त बनाने उतरेगी माही की सेना

26 अक्टूबर को भारतीय टीम पूरे दमखम के साथ रांची के एचईसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम उतरेगी, जहां उसका उद्देश्य न्यूजीलैंड का हरा कर ये सीरीज अपने नाम करना होगा।

नई दिल्‍ली। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ चौथा वनडे मैच खेलने के लिए टीम इंडिया रांची पहुंच गई है। बुधवार को दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। खास बात ये है कि रांची कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का होम टाउन है। पांच मैचों की इस सीरीज में भारत ने पहले से ही 2-1 की बढ़त बना रखी है।



26 अक्टूबर को भारतीय टीम पूरे दमखम के साथ रांची के एचईसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम उतरेगी, जहां उसका उद्देश्य न्यूजीलैंड का हरा कर ये सीरीज अपने नाम करना होगा। जानकारों को मुताबिक मौसम में नमी को देखते हुए रांची में भी स्विंग और सीम गेंदबाजों को मदद मिलने के आसार हैं।

कोहली पर फिर होंगी सबकी निगाहें

इस मैच में उपकप्‍तान विराट कोहली पर सबकी नजरे होंगी। मोहाली मैच में विराट कोहली ने जबरदस्‍त बल्‍लेबाजी की थी और 134 गेंदों में नाबाद 154 रन बनाया था। ध्‍यान देने वाली बात ये है कि रांची में कोहली का शानदार रिकॉर्ड रहा है।

नंबर 4 पर उतरेंगे धोनी तो होगी खास भूमिका

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने को लेकर स्पष्ट किया है कि वह इस क्रम पर ज्यादा खुलकर खेल पाते हैं, जबकि निचले क्रम में उनका खेल प्रभावित हो रहा था। धोनी ने कहा कि चौथे नंबर पर उन्हें बल्लेबाजी करने में ज्यादा सहज महसूस होता है। मुझे रन बनाकर बहुत अच्छा महसूस होता है।

मैं इस क्रम पर पिछले काफी समय से बल्लेबाजी करना चाहता था, ताकि अपने खेल को दिखा सकूं। यह 5वें या छठे नंबर पर खेलकर करना संभव नहीं था। धोनी ने बीते रविवार को न्यूजीलैंड के साथ मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 80 रन की अहम पारी खेली जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। धोनी का यह 11 पारियों में पहला अर्धशतक भी है।

न्‍यूजीलैंड के करो या मरो वाली स्‍थिति

न्यूजीलैंड के लिये सीरीज में बने रहने के मकसद से यह करो या मरो का मुकाबला है जिसके लिये उसके बल्लेबाजों को एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टाम लाथम और कप्तान केन विलियमसन को छोड़कर कोई भी कीवी बल्लेबाज रन नहीं बना सका। मोहाली में पिछले वनडे में निचले क्रम पर जिम्मी नीशाम (57) और मैट हेनरी (नाबाद 39) ने नौवे विकेट के लिये 84 रन की रिकॉर्ड साझेदारी करके स्कोर 285 रन तक पहुंचाया था।

टीमें:-
भारत:- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, केदार जाधव, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, अमित मिश्रा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमरा, जयंत यादव, धवल कुलकर्णी, मनदीप सिंह

न्यूजीलैंड:- केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, टाम लाथम, रोस टेलर, कोरे एंडरसन, ल्यूक रोंची, जिम्मी नीशाम, मिशेल सेंटनेर, टिम साउदी, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढी, एंटोन डेवसिच, बीजे वाटलिंग, डग ब्रासवेल।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+