अनफिट रोहित, धवन और धोनी के साथ टीम इंडिया को लंका की चुनौती
मीरपुर। एशिया कप में टीम इंडिया की जीत का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम को आगे बढ़ाने के इरादे से टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ मीरपुर के मैदान में उतरेगी। मैच से पहले रोहित शर्मा के घायल होने की खबर और धोनी के अनफिट होने की वजह से भारतीय खेमें कुछ मुश्किल तो जरूर नजर आती है लेकिन कमजोर लंका के खिलाफ भारत जीत का प्रबल दावेदार अब भी बना हुआ है।
Video- देखिये कैसे जिम में कोहली और रहाणे जमकर बहा रहे हैं पसीना
भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से हराया है, ऐसे में भारतीय टीम पूरे भरोसे के साथ लंका की टीम को हराने के इरादे से उतरेगी। श्रीलंका के स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा के घुटने में खिंचाव के चलते उनके आगे की सीरीज में खेलने पर संशय बरकरार है। ऐसे में श्रीलंका की टीम भी खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर काफी मुश्किल के दौर से गुजर रही है।
शिखर धवन पहले से ही जख्मी होने की वजह से पाक के खिलाफ मैच नहीं खेल पाये थे। ऐसे में रोहित शर्मा के भी घायल होने की वजह से 11 खिलाड़ियों के चयन पर सवाल अभी भी बना हुआ है। हालांकि रोहित शर्मा के पैर की उंगली में फ्रैक्टर नहीं होना अच्छी खबर है।
बहरहाल जिस तरह से टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया उससे टीम के हौसले काफी बुलंद हैं। धवन की जगह अजिंक्या रहाणे ने ली है। ऐसे में अगर रोहित शर्मा मैच में नहीं खेलते हैं तो यह देखने वाली बात होगी कि उनकी जगह में टीम में किसे जगह मिलती है।
टीम इंडिया- रोहित शर्मा, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान), अजिंक्या रहाणे, रैना, युवराज सिंह, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमरा, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, पवन नेगी
श्रीलंका- दिनेश चांडीमल, तिलकरत्ने दिलशान, शिकूजी प्रसन्न, मिलिंदा श्रीवर्दना, धनुष्का गुंथिलका, थिसारा परेरा, दसुन शंका, असेला गुनरत्ने, चमारा कपुदगेरा, दुश्मंथा चामीरा, दिलहारा फर्नांडो, कसुन रजिथा, बिनुरा फर्नांडो, सचित्र सेनानायके, जेफरी वांदेरसे, निरोसन दिवेला
मैच- मीरपुर में शाम 7 बजे खेला जाएगा, मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
