Ind Vs NZ: पहली बार कीवी के खिलाफ सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच क ल तीसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाने वाला है। मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में आखिरी बार दोनों ही टीमें सीरीज जीतने कते लिए उतरेगी। ग्रीनफील्ड स्टेडियम में शाम 7 बजे से मैच शुरू होगा। एक-एक मैच जीत चुकी दोनों ही टीमें कल सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। अगर टीम इंडिया ये मुकाबला जीतती है तो वो न केवल सीरीज जीतेगी बल्कि पहली बार न्यीजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने में कामियाब होगी। आपको बता दें कि ग्रीनफील्ड स्टेडियम में साल 1988 के बाद कल एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जाएगा।

टीम इंडिया के इरादे बुलंद
आपको बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया और न्यूजीलैंड दो बार टी20 सीरीज में भिड़ी है, लेकिन दोनों ही बार कीवी टीम ने टीम इंडिया को हराकर सीरीज पर कब्जा किया है। पहली बार साल 2009 में कीवी टीम ने 2-0 से भारत को हराया था। फिर साल 2012 में टीम इंडिया को 1-0 से हराया था। ऐसे में टीम इंडिया के लिए इस दाग को मिटाने का सुनहरा मौका है। अगर को कल का मैच जीत जाती है तो न केवल सीरीज जीतेगी बल्कि इस दाग को मिटाने में भी कामियाब रहेगी।

क्या कहता है रिकॉर्ड्स
अगर टी20 में दोनों देशों के रिकॉर्ड्स की बात करें तो टीम इंडिया और न्यूजीलैंड ने कुल 7 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें से में न्यूजीलैंड ने जीते है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड अभी टी20 का बादशाह है, लेकिन अगर टीम इंडिया कीवी को हराने में कामियाब हो जाती है तो कीवी ने उनका ये ताज छिन जाएगा।

टीम इंडिया की संभावित टीम
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की संभावित टीम
केन विलियमसन (कप्तान), मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रोस टेलर, ट्रैंट बाउल्ट, टॉम ब्रूस, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम, हैनरी निकोल्स, एडम मिलने, कोलिन मुनरो और ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर)।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications