For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSA मैच प्रीव्यू: भारत के लिए सेंचुरियन में 'सिरदर्द' होगा परफेक्ट टीम का चुनाव

By Rizwan
India Vs South Africa 2nd Test: Virat Kohli's Predicted Plying XI for Centurion Test |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से तीन टेस्ट की सीरीज में अपना दूसरा मैच खेलेगी। पहले मैच में हार के बाद सीरीज में बन रहने के लिए टीम इंडिया को इस मैच को जीतना या कम से कम ड्रॉ कराना होगा। दूसरा टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा। भारतीय टीम के सामने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बने रहने की चुनौती है। शनिवार से सेंचुरियन में टीम इंडिया पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव रहेगा। यह मैच भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 1.30 से खेला जाएगा।

टीम चयन को लेकर सवाल

टीम चयन को लेकर सवाल

भारतीय बल्लेबाजी पहले टेस्ट में बुरी तरह से फ्लॉप रही थी, ऐसे में दूसरे टेस्ट के लिए सही टीम का चुनाव कप्तान कोहली के लिए चुनौती होगी। रोहित शर्मा और शिखर धवन की बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल उठाया है। अजिंक्य रहाणे को बाहर बैठाने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कप्तान कोहली किसको बाहर बैठाते हैं और किसको मौका देते हैं। इस पर निगाहें रहेंगी। अजिंक्य रहाणे और के एल राहुल को मौका दिया जा सकता है। दोनों ने नेट पर काफी प्रेक्टिस भी की है। दोनों को शिखर धवन और राहित शर्मी की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

दोनों पारियों में फेल रहे थे बल्लेबाज

दोनों पारियों में फेल रहे थे बल्लेबाज

केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 72 रन से हराया। भारत के बल्लेबाद इस मैच में पूरी तरह से फेल रहे। भारत ने पहली पारी में 209 रन और दूसरी पारी में 135 रन बनाए। भारत का कोई भी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने ज्यादा नहीं टिक पाया। पहली पारी में हार्दिक पांड्या के 93 रन की पारी को छोड़ दें तो कोई बल्लेबाज नहीं टिक पाया। ऐसे में दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

भारत नंबर एक टेस्ट टीम, लगातार 9वीं सीरीज जीतने का दबाव

भारत नंबर एक टेस्ट टीम, लगातार 9वीं सीरीज जीतने का दबाव

भारत की टीम इस समय टेस्ट की नंबर एक टीम है। वहीं वो पिछली आठ टेस्ट सीरीज जीत चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया का लगातार 9 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड दांव पर है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका अगर 2-0 की बढ़त बना भी लेता है, तो भारत की नंबर-1 टेस्ट रैंकिंग पर असर नहीं पड़ेगा।

केपटाउन टेस्ट : साउथ अफ्रीका ने भारत को 72 रनों से हराया

Story first published: Friday, January 12, 2018, 15:34 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+