Match Preview: सीरीज में वापसी के इरादे से आज मैदान में उतरेगी टीम इंडिया
नई दिल्ली। पिछले तीन वनडे मैच में जिस तरह से वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है और टीम इंडिया को पसीना बहाने पर मजबूर किया है, उसके बाद आज होने वाला चौथा एकदिवसीय मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम होने वाला है। शुरुआती तीन मैचों में एक मैच टाई रहने के साथ ही दोनों टीमों ने एक-एक मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में बराबरी कर ली है। .ऐसे में मुंबई में आज होने वाला मुकाबला काफी अहम है। एक तरफ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि वह बेहतर टीम लेकर मैदान में उतरे और इस सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करे।
फेल हुआ मध्य क्रम
पुणे में तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया पांच गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी थी, लेकिन भारतीय टीम को इस मैच में 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में मध्य क्रम के बल्लेबाज बुरी तरह से विफल साबित हुए थे। हालांकि मैच में कप्तान कोहली ने शानदार शतक लगाया था, लेकिन उनके अलावा मैच में कोई भी दूसरा बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। जिसकी वजह से टीम इंडिया को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। आगामी टी-20 सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके महेंद्र सिंह धोनी का इस मैच में भी खराब प्रदर्शन जारी रहा।
धोनी बहा रहे पसीना
अपने खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन की वजह से धोनी आज होने वाले मैच से पहले जमकर नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं। वैकल्पिक अभ्यास सत्र होने के बावजूद धोनी ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया और 45 मिनट तक स्थानीय गेंदबाजों का सामना करते हुए नेट पर प्रैक्टिस की। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में धोनी को टीम में जगह नहीं मिली है। धोनी के अलावा अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो मध्य क्रम में अंबाती रायडू, रिषभ पंत अभी भी अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
अंतिम एकादश का चयन चुनौती
जिस तरह से वेस्टइंडीज ने पिछले तीन मैचों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है उसने भारत की राह को मुश्किल कर दिया है, यही वजह है कि इस बार कप्तान कोहली के लिए अंतिम एकादश का चयन एक बड़ी चुनौती होगा। खुद कोहली इस बात को समझते हैं, लिहाजा उन्होंने केदार जाधव की वापसी के संकेत दे दिए हैं, ऐसे में उनकी टीम में वापसी के बाद भारतीय बल्लेबाजी में और गहराई आएगी। वहीं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन पर हर किसी की नजर रहेगी। पिछले दो मैचों में दोनो लगातार विफल रहे हैं।
वेस्टइंडीज के हौसले बुलंद
वेस्टइंडीज टीम की बात करें तो कैरेबियन टीम लगातार अच्छा खेल रही है और टीम इंडिया की मुश्किल को बढ़ा रही है। विकेट कीपर सई होप ने दो शानदार 123, 95 रनों की इंनिंग खेलकर अपने फॉर्म का इजहार कर दिया है। वहीं टीम के कप्तान जेसन होल्डर अपनी शानदार गेंदबाजी से लगातार भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। पिछले तीन मैचों में जिस तरह के खेल का वेस्टइंडीज ने प्रदर्शन किया है, उसके बाद चौथे मैच में टीम के हौसले बुलंद हैं। ऐंसे में भारतीय टीम के लिए वेस्टइंडीज आसान चुनौती नहीं है।
इसे भी पढ़ें- एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: बारिश के चलते मैच रद्द, संयुक्त विजेता बने भारत-पाकिस्तान
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
