मीरपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए लंबे समय का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में आज मीरपुर के मैदान पर भिंड़ंत होगी। Video- देखिये मैच से पहले कैमरे के पीछे टीम इंडिया की मस्ती
Video-आखिर तौलिया लेकर क्यों प्रैक्टिस कर रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी
पांच साल के बैन के बाद पाकिस्तान की टीम में वापसी करने वाले मोह्ममद आमिर पाक के लिए खास हो सकते हैं। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी उनकी तारीफ करते हुए उनकी वापसी की स्वागत किया है।
जहां तक दोनों टीमों की तैयारी की बात है तो भारत एशिया कप में जीत के साथ अपनी शुरुआत कर चुका है. अभी तक लगातार 7 मैचों में टीम इंडिया को 6 मैचों में जीत हासिल हुई है।
वहीं पाकिस्तान की बात करें तो पाक के खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के बाद सीधे एशिया कप की शुरुआथ कर रहे हैं ऐसे में खिलाड़ी अपने फार्म में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत एक साल 11 दिन बाद एक दूसरे से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला विश्वकप में हुआ था जिसमें भारत को 76 रन से जीत हासिल हुई थी।
मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट पर शाम को 7 बजे होगा।
टीम इंडिया
टीम इंडिया- रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्या रहाणे, रैना, युवराज सिंह, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमरा, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, पवन नेगी, मोहम्मद शमी
पाकिस्तान
शाहिद अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, उमर अकमल, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शारजील खान, इमाद वसीम, अनवर अली, मोहम्मद इरफान, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद नवाज, खुर्रम मंजूर, मोहम्मद समी, इफ्तिखार अहमद , खालीद लतीफ