Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कैसे हो चैंपियंस ट्रॉफी की भरपाई

लाहौर, 10 सितम्बर: चैंपियंस ट्रॉफी पर ऐसा ग्रहण लगा कि आखिरकार उसके टलने बाद पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को हुए नुकसान की भरपाई होना मुश्किल हो गया है। तमाम प्रयासों के बाद चैंपियंस ट्रॉफी की जगह श्रीलंका-पाकिस्‍तान सीरीज करायी जानी थी, अब वो भी अधर में पड़ गई है। वो ऐसे कि पीसीबी की इस प्रस्‍तावित सीरीज को प्रयोजक नहीं मिल रहे हैं।

पीसीबी के प्रवक्ता मंसूर सुहैल के मुताबिक पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एकदिवसीय मैच कराने के हमारे प्रयास को करारा झटका लगा है। उन्‍होंने बताया कि अब तक कोई प्रायोजक नहीं मिल सका है। उन्‍होंने समय से पहले एक भी प्रायोजक न मिलने की आशंका भी जताई।

इस महीने की 12 तारीख से पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्राफी के टाले जाने के बाद पीसीबी ने इस समय की भरपाई के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सामने पांच मैचों की एकदिवसीय श्रंखला का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने स्वीकार कर लिया था। वहीं दक्षिण अफ्रीका के सीरीज में खेलने की उम्‍मीदें तब खत्‍म हो गईं जब दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज से इंकार कर दिया।

गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों से चैंपियंस ट्राफी को सितंबर 2009 तक के लिए टाल दिया गया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+