लॉर्ड्स टेस्ट : आयरलैंड के खिलाफ 23.4 ओवर में ढेर हुई इंग्लैंड टीम, 107 साल बाद बना यह रिकॉर्ड
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 की चैंपियन इंग्लैंड क्रिकेट टीम आयरलैंड के सामने एकमात्र टेस्ट मैच के दाैरान बुरी तरह से चित्त होती नजर आई। लाॅर्ड्स में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम महज 23.4 ओवर में ही ढेर हो गई। कोई भी बल्लेबाज आयरलैंड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके 6 विकेट महज 42 रन पर गिर गए। जेसन रॉय (23), रोरी बर्न्स (6), जो डेनली (23), कप्तान जो रूट (2) और जॉनी बेयरस्टो (0), क्रिस वोक्स (0) असफल रहे। इसी के साथ इंग्लैंड के नाम 107 साल बाद एक बेहद शर्मनाक रिकाॅर्ड दर्ज हो गया।

बना यह शर्मनाक रिकाॅर्ड
दरअसल, इंग्लैंड टीम किसी टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे कम स्कोर पर 6 विकेट गंवाने वाली साउथ अफ्रीका के खिलाफ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गई थी। साउथ अफ्रीका के 10 जनवरी साल 1912 में हुए एक मैच के दाैरान इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही दिन 42 रन पर 6 विकेट गिरे थे। अब यह शर्मनाक रिकाॅर्ड इंग्लैंड ने भी आयरलैंड के खिलाफ 42 रनों पर 6 विकेट गंवाकर अपने नाम कर लिया है। किसी टेस्ट के पहले दिन कम स्कोर पर 6 विकेट गंवाने का रिकाॅर्ड आस्ट्रेलिया के खिलाफ है। आस्ट्रेलिया ने 22 जून 1896 में इंग्लैंड के खिलाफ 31 रनों पर ही शुरूआती 6 विकेट गंवा दिए थे।
सरफराज पर फिर बरसे शोएब अख्तर , बोले- अब इसे बनाओ पाकिस्तान टीम का कप्तान

अपने घर में सातवां सबसे कम स्कोर
इसके अलावा इंग्लैंड का यह अपने घर में सातवीं बार शर्मनाक प्रदर्शन रहा है। इससे पहले टेस्ट इतिहास में इंग्लैंड 6 बार 85 से कम रनों पर आउट हो चुकी है। 16 जुलाई 1988 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड टीम 53 रनों पर धाराशाही हुई थी। यह इनका टकिसी टेस्ट की एक पारी का सबसे कम स्कोर है।

पांचवीं बार हुई 24 ओवरों के अंदर ढेर
टेस्ट इतिहास में पांचवी बार ऐसा माैका आया है जब इंग्लैंड की पहली पारी महज 24 ओवरों के भीतर ही आलआउट हो गई। इससे पहले साल 102 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 15.4 ओवर में ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लिश टीम ढेर हो गई थी। इसके बाद 1904 में फिर टीम 22.5 ओवर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ आलआउट हुई थी। 1994 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 20.4 जबकि 1994 में विंडीज के खिलाफ 19.1 ओवर में ही इंग्लैंड की पहली पारी सिमट गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
