Preview- सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन का तोहफा देने उतरेगी मुंबई इंडियंस की टीम

By Ankur

मुंबई। इस बार के आईपीएल में छह मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम बुलंद हौसलों के साथ पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ हाथ आजमाने के लिए 24 अप्रैल को मैदान में उतरेगी। यहां एक खास बात यह भी है कि यह मैच मुंबई इंडियंस के लिए इसलिए भी कुछ खास होगा क्योंकि उनकी टीम के मेंटर और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 24 अप्रैल को 44वां जन्मदिन होगा।

इसे भी पढ़ें- Birthday Special: 'मैं उस देश का वासी हूं जहां सचिन तेंदुलकर रहता है'

मुंबई की टीम शीर्ष पर

मुंबई की टीम शीर्ष पर

जिस तरह से आखिरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छक्का मारकर मैच को जिताया था उसके बाद पुणे की टीम इस मैच में खुद को एक बार फिर से साबित करने के इरादे से उतरेगी। आईपीएल की अंकतालिका में मुंबई की टीम शीर्ष पर बरकरार है। लेकिन जिस तरह से पुणे के आखिरी मैच में टीम की जीत के हीरो महेंद्र सिंह धोनी रहे उसके बाद मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच आसान नहीं होने वाला है।

धोनी लौटे फॉर्म में

धोनी लौटे फॉर्म में

महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे थे, ऐसे में अहम मौके पर उनका फॉर्म में वापसी करना पुणे की टीम के लिए काफी राहत का संकेत हो सकता है। मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली के खिलाफ अपने छोटे स्कोर 142 रन को बचाने में जिस तरह से सफल रही उसके बाद पुणे की टीम के लिए मुंबई की धारदार गेंदबाजी से पार पाना भी चुनौतीभरा होगा।

इमरान ताहिर की फिरकी की मुश्किल

इमरान ताहिर की फिरकी की मुश्किल

इस मैच में पुणे के इमरान ताहिर मुंबई की टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा स्पिन गेंदबाजी के सामने कुछ खास नहीं कर सके हैं और दिल्ली के खिलाफ मैच में भी वह स्पिन गेंदबाजी का शिकार हुए थे। ऐसे में मुंबई की उछालभरी पिच पर इमरान ताहिर काफी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। लेकिन मुंबई की टीम के लिए राहत की खबर यह है कि केरून पोलार्ड और हार्दिक पांड्या फॉर्म में हैं हालांकि वह पिछले मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके, लेकिन दोनों ही तेज बल्लेबाजी कर सकते हैं।

मैकलेगन पर रहेंगी निगांहे

मैकलेगन पर रहेंगी निगांहे

मुंबई के तेज गेंदबाज मिचेल मैकलेगन टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, हालांकि इस बात पर नजर रहेगी कि क्या वह पुणे के खिलाफ मैच से पहले टीम के लिए उपलब्ध होंगे। मैकलेगन दिल्ली के खिलाफ मैच में घायल हो गए थे, उन्होंने इस मैच में महज 24 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। वहीं पुणे की गेंदबाजी के साथ कुछ चुनौतियां हैं, लेकिन एक सधी हुई गेंदबाजी टीम को बेहतर स्थिति में ला सकती है ।

मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमरा, जॉस बटलर, श्रेयस गोपाल, क्रिष्णप्पा गोथम, असेला गुणरत्ने, हरभजन सिंह, मिचेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलिया, सिद्धेश लैड, माइकल मैकलॉगेन, लसित मलिंगा, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, पार्थिक पटेल, केरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नितिश राणा, अंबाती रायडू, जीतेश शर्मा, करन शर्मा, एल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिथ, सौरभ तिवारी, विनय कुमार

पुणे सुपरजायंट्स
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स स्टीव स्मिथ, एमएस धोनी, अजिंक्या रहाणे, बेन स्टोक्स, डू प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बेंस, रजत भाटिय, दीपक चहर, राहुल चहर, डेनियल क्रिश्चियन, अशोक डिंडा, लोकी फर्ग्युसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद, टंडन, जयदेव उनादकत, एडम जैंपा।

मैच रात को 8 बजे सोनी सिक्स, सोनी मैक्स, सोनी ईएसपीएन पर लाइव प्रसारित होगा

Story first published: Sunday, April 23, 2017, 17:27 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+