For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरारे टी-20 : टीम इंडिया की शानदार जीत, जिम्बावे को 10 विकेट से हराया

हरारे। टीम इंडिया ने हरारे टी 20 में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की है। दूसरे टी 20 में जीत हासिल करने के साथ ही टीम इंड़िया ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने भारत के सामने 100 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे उसने 13.1 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। मैच के हीरों बनें मंदीप सिंह, जिन्होंने 52 और लोकेश राहुल 47 रनों पर नाबाद लौटे। मंदीप ने 40 गेदों पर छह चौके लगाए।

भारत के लिए आज का मुकाबला बहुत जरूरी है अगर वो आज हारता है तो वो सीरीज हार जायेगा। आज के मैच में जिम्बाब्वे में एक और इंडिया में दो परिवर्तन किया किये गये हैं। जिम्बाब्वे में आज मुतुमबामी के स्थान पर पीटर मूर्स को जगह मिली है जबकि टीम इंडिया में आज धवल कुलकर्णी और बरेंदर सरन को जगह मिली है।

टीमें :

भारत : लोकेश राहुल, मंदीप सिंह, अंबाती रायडू, मनीष पांडेय, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), अक्षर पटेल, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, बरेंदर सरन, यजुवेंद्र चहल।

जिम्बाब्वे : चामुनओरवा चिबाबा, हेम्लिटन मासाकाड्जा, सिकंदर रजा बट, मैक्लम वालेर, एल्टन चिगम्बुरा, तिनोतेंडा मुतोम्बोद्जी, पीटर मूर्स, ग्रेम क्रेमर, नेविल माद्जीवा, तौरेई मुजाराबानी और डोनाल्ड तिरिपानो।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+