खुलासा! विराट कोहली कैसे बन गए सुपरफिट, कब और कहां कांप रहे थे हाथ, जानिए
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन में बिजी हैं। "सीक्रेट सुपरस्टार" के प्रचार के लिए क्रिकेटर विराट कोहली और आमिर खान एक विशेष चैट शो के लिए साथ आए। दोनों ने खूब मौज-मस्ती की और साथ-साथ अपनी जिंदगी की कई अहम बातें जाहिर की। कोहली ने अपनी सफलता, फिटनेस और उस क्षण के बारे में भी बताया जब उनके हाथ कांपने लगे थे।

मेरा दहाई के आंकड़े तक पहुंचना मुश्किल हो गया: कोहली
चैट शो के दौरान आमिर और विराट के बीच ऐसी बहुत सी बातें हुईं जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। विराट से आमिर खान ने सुपरस्टार बनने के पीछे की कहानी पूछी। तो विराट ने कहा "2012 तक मेरी फिटनेस का बुरा हाल था, ऑस्ट्रेलिया के बाद हम बांग्लादेश गए जहां मैंने सबसे ज्यादा रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ मैंने अपने करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, मुझे बहुत अच्छा लगा। उसके बाद मैंने सोचा कि अब मैं आईपीएल में भी रन बनाऊंगा लेकिन वैसा हुआ नहीं। मेरा दहाई के आंकड़े तक पहुंचना मुश्किल हो गया।"

'जब मैंने खुद को शीशे में देखा तो मुझे शर्म आ गई'
कोहली ने आगे बताया कि कम रन बनाने की वजह खराब फिटनेस थी। कोहली ने ये भी बताया कि उन्हें डाइट-ट्रेनिंग के बारे में नहीं पता था और कैंडी बहुत खाते थे। कोहली ने कहा- "आईपीएल खत्म होने के बाद एक दिन मैं घर गया और नहा कर बाहर लौटा, जब मैंने खुद को शीशे में देखा तो मुझे शर्म आ गई। मैंने सोचा कि अंतर्राष्ट्रीय करियर इतना खराब कैसे दिख सकता है। अगले ही दिन से मैंने दो घंटे वर्कआउट और अच्छा खाना शुरू कर दिया। पहले 6 महीने मुश्किल रहे लेकिन उसके बाद सब कुछ सहज हो गया।"

और मलिंगा को देखकर कांपने लगे थे हाथ
कोहली ने उस क्षण के बारे में भी खुलासा किया जब बल्लेबाजी करते वक्त उनके हाथ कांपने लगे थे। दरअसल ये वाक्या है 2011 वर्ल्डकप फाइनल का। कोहली ने बताया- "वर्ल्ड कप फाइनल में जब मैंने क्रीज पर कदम रखा तो मेरे हाथ-पांव कांप रहे थे। सचिन के आउट होने के बाद पूरे स्टेडियम में शांति छा गई। गेंदबाजी मलिंगा कर रहे थे और मेरे पांव कांप रहे थे। मैं मन ही मन सोच रहा था कि मलिंगा यॉर्कर ना फेंके क्योंकि अगर वो ऐसा करते तो नर्वस होने के कारण मेरा बल्ला जल्दी से नीचे नहीं आ पाता।" बता दें कि 2011 वर्ल्डकप के फाइनल में विराट कोहली ने गौतम गंभीर के साथ मिलकर लड़खड़ाती भारतीय पारी को संभाला था। कोहली ने 49 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 35 रन बनाए थे।

अनुष्का का देर से आना कोहली को पसंद नहीं
इसी शो के दौरान विराट और आमिर के बीच अनुष्का शर्मा को लेकर खूब बातें हुईं थीं। दरअसल आमिर ने विराट से कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड की अच्छी और बुरी बात बताएं। इस पर विराट ने कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड की सबसे अच्छी बात ये है कि वो बहुत ही ईमानदार और केयरिंग हैं। और बुरी आदत देर से आना।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

