IPL Auction 2019: अक्षर पटेल पर भी बरसा पैसा, दिल्ली कैपिटल्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा

नई दिल्ली। आईपीएल का 12वां सीजन 2019 में खेला जाएगा। आईपीएल के 2019 के सीजन के लिए 1003 खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्टर कराया था। वहीं इनमें से 346 खिलाड़ियों का चयन नीलामी के लिए किया गया है। इस ऑक्शन में कुल 346 खिलाड़ियों के नाम बोली लगने वाली है, जिसमें से 70 खिलाड़ी ही चुने जाएंगे। ऑक्शन में सभी 8 फ्रेंचाइजी मिलकर कुल 50 भारतीय और 20 विदेशी खिलाड़ी ही खरीद पाएंगी। सभी टीमों के पास कुल 145 करोड़ 25 लाख रुपए हैं ।

दिल्ली कैपिटल्स ने पांच करोड़ में खरीदा:
नीलामी के दौरान जहां युवराज और पुजारा जैसे खिलाड़ियों की बोली नहीं लगी वहीं युवा वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेलजै से खिलाड़ियों की ऊंची बोली लगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें पांच करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया। अक्षर पटेल 2018 का आईपीएल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले थे।

पंजाब ने नहीं किया रिटेन:
2013 में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले अक्षर पटेल ने लंबा वक्त किंग्स इलेवन पंजाब के साथ गुजारा है। पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन (9 मैच, 80 रन, 3 विकेट) की वजह से इस ऑलराउंडर को किंग्स इलेवन पंजाब ने रिटेन नहीं किया आईपीएल में उनके नाम हैट्रिक भी दर्ज है।यह उपलब्धि उन्होंने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ हासिल की थी। गेंदबाजी के अलावा यह खिलाड़ी बल्लेबाजी भी कर लेता है।

ऐसा रहा है आईपीएल करियर:
आईपीएल करियर के 68 मैचों में उन्होंने 686 रन बनाए हैं, जबकि 61 विकेट लिए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 44 रन है। भारत के लिए अक्षर पटेल ने 11 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 68 रन बनाए हैं, 9 विकेट लिए हैं। वो अभी तक भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का नहीं कर पाए हैं। आईपीएल में ये उनकी तीसरी टीम हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
