Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया का डांस से स्वागत, जमकर नाचे कोहली

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के लिए यह अब जश्न मनाने का समय है। केवल भारतीय टीम ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के प्रत्येक फैन के लिए यह जश्न का मौका है। अगर आपकी नजरें इस शानदार जीत पर लगातार रही होंगी तो आपको पता होगा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को भारत आर्मी सपोर्ट कर रही है। यह कोई सेना के जवानों का समूह नहीं है बल्कि जैसे क्रिकेट के दीवाने फैंस का समूह है जो हर मैच में टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान पर पहुंचता है।

भारत आर्मी ने जीत के बाद टीम इंडिया का जबरदस्त स्वागत किया है। जैसे ही भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अपने होटल में प्रवेश किया वहां महफिल पहले ही सजी हुई थी। भारत आर्मी के सभी फैंस धूम-धड़ाके के मूड में टीम का इंतजार कर रहे थे। कप्तान विराट कोहली ने नाच गाने के इस माहौल में अपने फोन में रिकॉर्ड करते हुए खूब डांस किया।

इस दौरान कोहली ने सभी फैंस का खूब उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ गाना भी गाया और डांस भी किया। बता दें कि भारत यह चार मैचों की यह सीरीज 2-1 से जीत चुका है। इसी के साथ भारतीय टीम एशिया की पहली ऐसी क्रिकेट टीम बन गई है जिसने ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर मात दी। इसके अलावा भारत ने 71 साल में ऐसा पहली बार किया है। टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बड़ी दिग्गज हस्तियों ने मुबारकबाद दी है।

Story first published: Monday, January 7, 2019, 17:23 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+