oi-Akash Singh
नई दिल्ली। एशिया कप 2018 का जब आगाज होने को था तो इस टूर्नामेंट में भाग ले रही कुल 6 टीमों में श्रीलंका को भी भारत-पाक की ही तरह शीर्ष की टीमों में गिना जा रहा था, लेकिन बाकी दोनों टीमों की तरह श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और वहीं इस टीम को बांग्लादेश और फिर अफगानिस्तान से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा, जिसकी बदौलत इस टीम का इस सीजन का एशियाई सफर भी समाप्त हो गया। हालांकि इस हार ने इस टीम की कई कमियों को भी उजागर किया जिसके चलते रविवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को एंजेलो मैथ्यूज को कप्तान पद से हटाकर आगामी इंग्लैंड के दौरे के लिए उनके स्थान पर दिनेश चंदीमल को कमान सौंपी है। बोर्ड ने कहा कि उसने मैथ्यूज से वनडे और टी20 टीमों के कप्तान पद से त्यागपत्र देने के लिये कहा था ताकि चंदीमल के लिये रास्ता साफ हो सके।
ये भी पढ़ें-खेल मंत्रालय ने पहलवान बजरंग पुनिया को बताया विराट कोहली को क्यों मिला खेल रत्न
हालांकि बोर्ड ने बयान में कहा, ''राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने मैथ्यूज से तुरंत प्रभाव से कप्तान पद छोडऩे का आग्रह किया था।'' बयान में यह नहीं बताया गया है कि मैथ्यूज को क्यों हटाया गया। वहीं, एशिया कप में टीम के लचर प्रदर्शन के बाद मैथ्यूज की कप्तानी की कड़ी आलोचना हो रही थी। श्रीलंकाई टीम इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान और बांग्लादेश से हारकर बाहर हो गयी ।चंदीमल पहले ही टेस्ट टीम के कप्तान हैं और अब वह तीनों प्रारूप में देश की अगुवाई करेंगे। इंग्लैंड दस अक्तूबर से होने वाले श्रीलंका दौरे में पांच वनडे, एक टी20 और तीन टेस्ट मैच खेलेगा। ऐसे में देखना होगा कि आखिर चंदीमल किस तरह से टीम को संभाल पाते हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, September 24, 2018, 13:06 [IST]
Other articles published on
Sep 24, 2018