For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैथ्यू हेडन की भारत को सलाह- ज्यादा सोचना बंद करो, यह खिलाड़ी फिट है चाैथे नंबर के लिए

नई दिल्ली। विश्व कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अभी भी सोच में पड़ी हुई है कि आखिर काैन से बल्लेबाज को चाैथे नंबर के लिए चुना जाए। पिछले लगभग 3 सालों से चाैथे नंबर के लिए भारतीय टीम में कोई खिलाड़ी अपनी पक्की जगह नहीं बना सका। वहीं अब विश्व कप से पहले भारत को कोई वनडे सीरीज भी नहीं खेलनी। इसके पूर्व अभी स्पष्ट नहीं हुआ कि किस खिलाड़ी को चाैथे नंबर पर चुना जाए। केएल राहुल, मनीष पांडे, अजिंक्या रहाणे, श्रेयस अय्यर जैसे कई बल्लेबाजों ने इस नंबर पर हाथ आजमाया लेकिन सफल नहीं हो सके। ऐसे में आस्ट्रेलिया के पूर्व महान क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने विश्व कप के शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बताया कि उन्हें किस खिलाड़ी को चाैथे नंबर के लिए चुनना चाहिए।

हेडन ने कहा कि उनके हिसाब से रायुडू इस नंबर के लिए सही शख्स हैं और वह इस बात से हैरान हैं कि भारत रायुडू के होते हुए अन्य विकल्पों पर सोच रहा है। हेडन ने कहा कि इस विषय पर ज्यादा मत सोचो, मेरे लिए रायुडू उपयुक्त हैं। मैं विश्वास नहीं कर सकता कि भारत इस पर सवाल कर रही है। वह लंबे समय से अच्छी फॉर्म में हैं। मैं नहीं जानता कि वह सवाल क्यों कर रहे हैं, शायद इसलिए क्योंकि वर्ल्ड कप से पहले आपको कुछ बात करनी है। मुझे नहीं लगता कि राहुल उस जगह पर खेल पाएंगे। उनका समय आएगा और अगर कुछ होता है तो वह स्टैंड बाइ ओपनर के तौर पर खेल सकते हैं।

पिछले 6 महीनों में जिस तरह से अंबाति रायडू ने प्रदर्शन किया है, उससे ये जरूर पता चल गया है कि रायडू ही वर्ल्ड कप में भारत के लिए चौथे नंबर पर खेलने के सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में रायडू सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। रायडू ने 5 मैचों में 63.33 की औसत से 190 रन बनाए थे। इससे पहले साल 2018 के एशिया कप में रायडू ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहां पर उनके बल्ले से 43.75 की औसत से 175 रन निकले थे। वहीं विंडीज के खिलाफ मुंjबई में शतक जड़कर भी उन्होंने चौथे नंबर पर खेलने की काबिलियत का प्रमाण पत्र दे दिया था।

चाैथे नंबर पर रायडू का रिकाॅर्ड
रायडू ने अभी तक 55 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें सर्वाधिक 24 पारियां उन्होंने चाैथे नंबर पर ही खेली हैं। उन्होंने इस नंबर पर खेलीं 24 पारियों में 41.67 की औसत से 750 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। वहीं 6 बार तो नाबाद रहे हैं। ओवरआल देखा जाए तो उनका प्रदर्शन सही है। तय है कि भारतीय टीम अंतिम फैसला रायडू को चाैथे नंबर पर भेजने का ही सुनाएगी। विश्व कप की शुरूआत इंग्लैंड में 30 मई को होनी है जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।

Story first published: Friday, March 15, 2019, 12:30 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+