कानपुर। यूपी के क्रिकेटरों को प्रशिक्षण देने के ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज मैथ्यू हेडन कानपुर पहुंचेगे। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेंटरों को हुनर को निखारने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को संपर्क किया गया जिसपर हेडन ने हामी भर दी है।
मैथ्यू हेडेन तीन दिन के लिए अक्टूबर माह में विशेष प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को बल्लेबाजी की टिप देंगे। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजीव शुक्ला ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की डॉ गौर हरि सिंहानिया क्रिकेद अकादमी की स्थापना का काम चल रहा है।
इस अकादमी में विदेशी क्रिकेटरों को खिलाड़ियों को टिप्स देने के लिए बुलाया जाएगा। अक्टूबर माह में शुरु हो रहे रणजी मैचों के दौरान अंडर 16, अंडर 19 और अंडर 23 के खिलाड़ियों को हेडेन बल्लेबाजी के टिप्स देंगे।
विराट कोहली का प्लान हुआ फेल, ऑस्ट्रेलिया ए ने फेरा इरादों पर पानी
गौररतलब है कि जिस तरह से हाल ही में प्रदेश के सीनियर खिलाड़ी यूपी की टीम से किनारा कर रहे हैं उसने प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में मोहम्मद कैफ और आरपी सिंह जैसे खिलाड़ियों ने यूपी की टीम से किनारा कर लिया है।