For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैथ्यू वेड ने खेली BBL के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी, 48 गेंदों में आया शतक


नई दिल्ली। बिग बैश लीग के 55वें मैच में होबार्ट हरिकेंस के कप्तान मैथ्यू वेड ने रविवार हुए एडिलेड स्ट्राइर्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक ठोका। उन्होंने नाबाद 130 रनों की पारी खेली, जिसमें 86 रन तो 18 गेंदों में चाैकों-छक्कों की मदद से ही आए। वेड की इस पारी की बदाैलत उनकी टीम को आसान जीत मिली। वेड ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 213.11 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की जिसमें 11 चाैके तो 7 छक्के शामिल रहे। वेड ने अपना शतक महज 48 गेंदों में पूरा किया।

खेली BBL के इतिहास की दूसरी बड़ी पारी

खेली BBL के इतिहास की दूसरी बड़ी पारी

वेड द्वारा खेली गई यह पारी बीबीएल के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी रही। सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकाॅर्ड मार्कस स्टोइनिस के नाम है जिन्होंने 12 जनवरी इसी सीजन में सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ नाबाद 147 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा यह वेड का टी20 करियर का पहला शतक भी रहा।

टीम को दिलाई अच्छी शुरूआत

टीम को दिलाई अच्छी शुरूआत

वेड ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी होबार्ट टीम को वेड ने डाॅर्सी शाॅर्ट के साथ मिलकर अच्छी शुरूआत दिलाई। दोनों ने 18.2 ओवर में पहले विकेट के लिए 203 रनों की साझेदारी की। शाॅर्ट ने 4 चाैकों व 4 छक्कों की मदद से 55 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली, जिसकी बदाैलत होबार्ट ने 1 विकेट गंवाते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स के सामने 218 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

10 रन से जीती टीम

10 रन से जीती टीम

जवाब में उतरी स्ट्राइकर्स की टीम ने शुरूआत तो अच्छी की लेकिन अंतिम समय जीत हासिल करने में नाकाम रह गए। आखिरी 4 ओवर में उन्हें जीत के लिए 48 रन चाहिए थे लेकिन होबार्ट के गेंदबाजों ने उनके 8 विकेट गिराते हुए महज 207 रनों पर रोकते हुए 10 विकेट से मैच जीत लिया। एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए ओपनर फिलिप साॅल्ट ने 33 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली, वहीं कप्तान ट्रेविस हेड ने 37 गेंदों में 47 रन बनाए, लेकिन टीम जीतने में नाकाम रही। स्ट्राइकर्स अभी भी 14 मैचों में 8 जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि होबार्ट 14 मैचों में 6 जीत के साथ चाैके स्थान पर है।

Story first published: Monday, January 27, 2020, 10:29 [IST]
Other articles published on Jan 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+