For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चोट के साथ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेलने उतरे थे मैथ्यू वेड, हर हाल में खेलना था मुकाबला

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराने के लिए एक चमत्कारिक पारी खेली थी। उनके 17 गेंदों पर बनाए 41 रनों ने ऑस्ट्रलिया को जिताने में कामयाबी हासिल की थी। वेड की पारी ने तब बहुत वाहवाही बटोरी थी लेकिन अब पता चला है कि उन्होंने विश्व कप फाइनल चोट के साथ खेला था। उनकी मांसपेशियों में काफी खिंचाव था जिसको ग्रेड 2 स्ट्रेन कहते हैं।

वेड ने अपनी हालत के बारे में बताते हुए ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट वेबसाइट से कहा है कि, मैं उस रात से पहले थोड़ा चिंतित था, निश्चित तौर पर अगर सुबह उठने पर मैं बल्ले को नहीं घुमा पा रहा होता तो फिर मैं खेल भी नहीं पाता। लेकिन मेरे दिमाग में था कि मुझे बिस्तर पर लिटा दिया जाएगा जबकि मैं हमेशा खेलना चाहता था। लेकिन अगर मेरे खेलने से टीम को दिक्कत होती तो मैं नहीं खेलता।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने भी वेड की चोट को लेकर चिंता जताई थी। उनको स्कैन के लिए ले जाया गया था लेकिन वे इसके नतीजे देखने के लिए तैयार नहीं थे। फिंच ने बताया कि टेस्ट के बाद पता चला कि यह ग्रेड दो का टियर था। कप्तान को इस बात पर गर्व है कि वेड ने कमाल का काम किया और सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले में खुद को उपस्थित रखा।

फिंच ने कहा कि, थोड़ा डर था क्योंकि डॉक्टर ने स्कैन कराया था और वेड उसका रिजल्ट देखने के लिए रेडी नहीं थे, लेकिन मुझे पता है कि इतना टियर झेलना उनके लिए मुश्किल होने जा रहा था। लेकिन अगर कोई खेलता तो वह वेड ही होते। उन्होंने फाइनल में शानदार मुकाबला किया। बाद में मैंने देखा कि वह थोड़े दर्द में थे। लेकिन वह मैच को मिस नहीं करना चाहते थे।

ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था और डेविड वार्नर व मिशेल मार्श की अर्धशतकीय पारियों ने महफिल लूटी थी। यहां मैथ्यू वेड के लिए कुछ नहीं था क्योंकि उनकी बैटिंग नहीं आई थी। कंगारूओं ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और पहली बार अपने क्रिकेट इतिहास में टी20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की।

Story first published: Thursday, November 18, 2021, 10:49 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+