'मौका-मौका' कहकर..पाकिस्तानियों ने किया बीसीसीआई की नाक में दम
मुंबई। सेमीफाइनल में भारत हारा क्या.. पाकिस्तानियों औऱ बांग्लादेशियों को मौका मिल गया बदला लेने का। इंग्लिश न्यूजपेपर 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक इन दिनों पाकिस्तान और बांग्लादेश के क्रिकेट फैन्स ने बीसीसीआई ऑफिस में फोन कॉल्स करके सबके नाक में दम कर दिया है। बार-बार फोन करके वो गा रहे हैं 'मौका...मौका...', क्या हुआ मौके का?
गौरतलब है कि विश्वकप के दौरान मौका-मौका एड काफी लोकप्रिय रहा है, जिसमें बांग्लादेशी और पाकिस्तानी फैंस की काफी धज्जियां उड़ायी गईं थी लेकिन अब इन दोनों के हाथ में अब मौका लगा है इसलिए वो मौका-मौका कहकर बीसीसीआई वालों को चिढ़ा रहे हैं। 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ऑफिस में 200 से ज्यादा बार इस तरह के कॉल आये हैं।
कहा जा रहा है कि बीसीसीआई स्टॉफ को शुक्रवार शाम 4 बजे से कॉल आने का सिलसिला शुरू हुआ। लोग इतना तंग हो गये जिसके चलते उन्होंने अपना फोन कनेक्शन ही कटवा दिया और उसके बाद इस नंबर को ट्रेस किया गया जहां से पता चला कि परेशान करने वाले कॉल बांग्लादेश और पाकिस्तान से आ रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
