नई दिल्ली। 19 मार्च को टी 20 विश्वकप मुकाबले में भारत की भिंड़त पाकिस्तान से होने जा रही है, जाहिर है इस मैच को लेकर दोनों देश के लोग काफी उत्सुक है। जहां भारत वाले एक बार फिर से भारत के क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले ईडन गार्डन में पाकिस्तान का हारना देखना चाहते हैं तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान वालों की दिली इच्छा है कि एक बार उनके वतन वाले टीम इंडिया को विश्वकप में हरा दे।
इसलिए एक बार फिर से मैच से पहले ट्विटर पर फिर #MaukaMauka ट्रेन्ड होने लगा है जिसमें एक नया वीडियो सामने आया। इस वीडियो में पाकिस्तानी फैन अफरीदी से कह रहे कि बस एक बार तू दिखा दे कि छक्का कैसे मारते हैं..कम से कम बच्चों के लिए कर दो यार..।
देखें वीडियो..