ऋषभ पंत के सामने आई बड़ी चुनाैती, अब MSK प्रसाद ने दिया ये बयान
नई दिल्ली। ऋषभ पंत की परफाॅर्मेंस सबसे लिए चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने जह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में कदम रखा तो कहा जाने लगा कि वे महेंद्र सिंह धोनी के बाद विकेटकीपिंग व मिडिल ऑर्डर में आकर सही जिम्मेदारी निभाएंगे। लेकिन पिछले कुछ मैचों में पंत खराब शाॅट सिलेक्शन के कारण अपना जल्दी विकेट गंवाने के कारण आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। अब उनके सामने बड़ी चुनाैती बनी है टीम में जगह बनाए रखने की। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत दाैरान बयान देते हुए इस बात के संकेत दिए।
मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि रिषभ पंत अब भी बतौर विकेटकीपर टीम की पहली पसंद है। जबकि उनके विकल्प के तौर पर खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ''हम लोग पंत के वर्कलोड पर नज़र रख रहे हैं। निश्चित तौर पर हम सभी फॉर्मेट में उनके बैकअप के तौर पर भी खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। हमारे पास युवा केएल भरत के रूप में खिलाड़ी है जो इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इंडिया ए और डॉमेस्टिक क्रिकेट में शॉर्टर फॉर्मेट में इशान किशन और संजू सैमसन भी अच्छा कर रहे हैं।''
हालांकि चयनकर्ता अब भी रिषभ पंत पर ही भरोसा बनाए हुए हैं। एमएसके ने आगे कहा, ''मैंने पहले भी कहा है कि विश्वकप के बाद से ही हम रिषभ पंत की प्रगति पर ध्यान लगाए हुए हैं। हमें उनके टैलेंट को ध्यान में रखते हुए उनके साथ धैर्य से काम लेना होगा।'' हाल में गौतम गंभीर से लेकर हरभजन सिंह और सुनील गावस्कर ने भी संजू सैमसन को टीम इंडिया के भविष्य के रूप में बताया था। उनकी नजर में इस खिलाड़ी को अब टीम इंडिया का टिकट मिल जाना चाहिए। पंत उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रहे। पिछले महीने विंडीज दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी 69 रन बना पाए थे, तो वहीं 3 ही मैचों की वनडे सीरीज में भी वह सिर्फ 20 रन ही बना पाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
