Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही स्मृति मंधाना ने तोड़ा सुरेश रैना का रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने सुरेश रैना का एक बड़ा रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। मंधाना सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में कप्तानी संभालने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने सुरेश रैना के रिकाॅर्ड को तोड़ा है जिन्होंने 2010 में 23 साल 197 दिन की उम्र में टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी संभाली थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में कप्तानी संभालकर यह इतिहास रचा।

वहीं मंधाना ने 22 साल 229 दिन की उम्र में टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कमान संभाली। महिलाओं की तरफ से यह रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम था। हरमनप्रीत ने 23 साल 237 दिन की उम्र में टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कमान संभाली थी। बता दें कि भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम का नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर टखने की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गई हैं। कप्तानी संभालते ही मंधाना ने कहा कि उन्होंने पहले ही टी-20 विश्व कप के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और अगले छह से आठ महीने में टीम के संयोजन को लेकर काफी कुछ तय हो जाएगा। महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में अगले साल 21 फरवरी से आठ मार्च तक किया जाएगा।

ऐतिहासिक मैच में मिली निराशा
हालांकि, मंधाना का यह बताैर कप्तान पहला मैच था लेकिन उन्हें हार के साथ निराशा झेलनी पड़ी। मंधाना ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर भारत के सामने 161 रनों का चुनाैतीभरा लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरूआत की। ओपनर जोड़ी हरलीन दयोल और मंधाना के सस्ते में आउट हो जाने के बाद कोई भी अन्य खिलाड़ी टिक नहीं सकी। हरलीन 8 रन बनाकर आउट हुईं, वहीं मंधाना, जेमिमाह रॉड्रिक्स भी 2-2 रन ही बना सकी। देखते ही देखते टीम ने 46 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए और मैच को लगभग अपने हाथों ने निकाल दिया। मिताली राज ने 7 रनों की पारी खेली। टीम 6 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 119 रन ही बना सकीं।

Story first published: Wednesday, March 13, 2019, 10:30 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+