Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल-8 : रॉयल चैलेंजर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 विकेट से हराया

नई दिल्ली| मिशेल स्टार्क (20/3) की धारदार गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रविवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)के 26वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। रॉयल चैलेंजर्स की यह लगातार दूसरी बड़ी जीत है।

इससे पहले टीम ने राजस्थान रॉयल्स को शुक्रवार को नौ विकेट से हराया था। इस संस्करण में छह मैचों में रॉयल चैलेंजर्स की यह तीसरी जीत है जबकि डेयरडेविल्स को अपने सातवें मैच में चौथी बार हार का सामना करना पड़ा। बहरहाल, रॉयल चैलेंजर्स को जीत के लिए 96 रनों का आसान लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने आसानी से बिना कोई विकेट गंवाए 10.3 ओवरों में हासिल किया।

क्रिस गेल (62 नाबाद) और कप्तान विराट कोहली (35 नाबाद) की शानदार पारी का डेयरडेविल्स के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। गेल ने 40 गेंदों की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। कोहली ने भी 23 गेंदों में छह चौके लगाए।

रॉयल चैलेंजर्स की ओर से गेल ने पारी के दूसरे ही ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाकर मैच जल्द खत्म करने की कवायद शुरू कर दी। कोहली ने भी इसमें उनका बखूबी साथ दिया और और तेजी से रन बटोरे। इससे पूर्व, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेयरडेविल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स की शानदार गेंदबाजी के सामने 18.2 ओवर में 95 रनों पर ढेर हो गई।

डेयरडेविल्स की ओर से केदार जाधव ने सर्वाधिक 33 रनों का योगदान दिया। अपनी 29 गेंदों की पारी में उन्होंने चार चौके लगाए। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 34 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। इस संस्करण के पूर्व के मैचों में कठिन हालात में बेहतर प्रदर्शन करते आए कप्तान ज्यां पॉल ड्यूमिनी भी केवल 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

रॉयल चैलेंजर्स की ओर से स्टार्क के अलावा मैन ऑफ द मैच चुने गए वरूण एरॉन को दो विकेट मिले। एरॉन ने युवराज सिंह और एंजेलो मैथ्यूज को पवेलियन की राह दिखाई। डेविड वीज ने भी दो जबकि हर्षल पटेल तथा इकबाल अब्दुल्लाह ने एक-एक विकेट चटकाए। रॉयल चैलेंजर्स अब अगला मुकाबला बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगा। वहीं, डेयरडेविल्स का सामना शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब से होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+