खिलाड़ियों को 58-58 लाख रुपये का ईनाम
नई दिल्ली, 6 मार्चः ऑस्ट्रेलिया में भारतीय परचम लहराकर लौटे भारतीय धुरंदरों का आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया.
जीतने वाली टीम के सभी खिलाड़ियों को बीसीसीआई की ओर से 58-58 लाख रुपये का चेक दिया गया. इसके अलावा अंडर 19 के कप्तान विराट कोहली व प्रदीप सागवाल को 2.50 लाख रुपये का चेक दिया गया.
इसके अलावा गौतम गंभीर, इशांत शर्मा और वीरेंद्र सहवाग को भी उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए 2.50 लाख रुपये की ईनामी राशी दी गई. इस मौके पर बीसीसीआई के अध्यक्ष शरद पवार ने इसे पूरे देश के लिए खुशी का दिन बताया और कहा कि हमें दोहरी जीत के साथ ही दोहरी खुशी मिली है.
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराना एक सपने जैसा था जिसे कप्तान धोनी की टीम ने सच कर दिखाया. उन्होंने विराट कोहली के नेतृत्व में अंडर 19 टीम द्वारा विश्व कप जीतने पर भी खुशी जाहिर की और कहा कि नए खिलाड़ियों को मौका देना सही फैसला था.
उन्होंने स्टेडियम में मौजूद लोगों को उनके उत्साह के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस तरह हम जीत के बाद खिलाड़ियों का अभिनन्दन करते हैं उसी तरह हार के बाद भी उनका स्वागत करना चाहिए. ताकि उनका मनोबल बना रहे.
डीडीसीए के अध्यक्ष अरुण जेटली ने भी भातीय टीम के साथ दिल्ली की जनता का शुक्रिया कहा. दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने बी सभी खिलाड़ियों सहित एमएस धोनी और सचिन तेंडुलकर का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने धोनी को मोमेंटो पेश किया.
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित शहर से बाहर होने के कारण इस मौके पर शिरकत नहीं कर पाईं मगर शहर की मेयर आरती मेहरा ने समारोह में पहुंच कर खिलाड़ियों की हौसला अफज़ाई की.
टीम के कप्तान एमएस धोनी ने बीसीसीआई सहित सभी दर्शकों का सुक्रिया अला करते हुए कहा कि लेगों का उत्साह उन्हें अच्छा खेलने के लिए प्रेरित करता है. जीत का श्रेय सभी खिलाड़ियों को देते हुए धोनी ने कहा कि इतने कठिन दौर में भी सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया जिसके कारण टीम जीती. साथ ही धोनी ने अंडर 19 टीम को भी उनकी जीत के लिए बधाई दी. उन्होंने आगे भी अच्छे प्रदर्शन करते रहने की बात की.
इसके अलावा टीम के साथ गए अन्य लोगों और सहयोग करने वालों को भी 10-10 लाख रुपये की ईनामी राशि दी गई. इस मौके पर स्टेडिया में लगभग 30 हज़ार लोग मौजूद रहे

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications