For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मयंक अग्रवाल ने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाते ही हासिल की खास उपलब्धि

IND vs SA 1st Test: Mayank Agarwal makes home Test debut with maiden century | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में चल रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में धमाल मचा दिया है। मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पहले ओपनर रोहित शर्मा ने शतक बनाया, फिर दूसरे दिन उनके साथी मयंक अग्रवाल ने भी शतक जमा दिया। अग्रवाल ने 68.2 ओवर में जैसे ही मयंक ने सिंगल लिया तो उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमा दिया। इसी के साथ मयंक ने टेस्ट करियर में खास उपलब्धि हासिल कर ली। मयंक ने पहली पारी में 215 रन बनाए।

मयंक का यह भारतीय सरजमीं पर पहला मैच था। वह भारतीय सरजमीं पर पहले टेस्ट की पहली पारी में ही शतक लगाने वाले चाैथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले शिखर धवन, पृथ्वी शॉ और रोहित शर्मा ये कारनामा कर चुके हैं। शिखर धवन ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में अपनी पहली टेस्ट पारी में 187 रन बनाए थे। वहीं पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2018 में राजकोट में अपने पहली टेस्ट पारी में बतौर ओपनर 134 रन बनाए।

मयंक ने पिछले साल दिसंबर में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने शानदार 76 रन की पारी खेली थी। इसके बाद भी उनके बल्ले से अर्धशतक निकले लेकिन वह उसे शतक में नहीं बदल सके। मयंक अग्रवाल इससे पहले तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 76 रन की पारी खेली थी। वहीं, दूसरे मैच में भी मयंक अग्रवाल 77 रन बनाकर आउट हुए थे।

अगर इस बल्लेबाज के फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो उन्होंने 54 मैचों में 47.89 की औसत से 4167 रन बनाए हैं। इनमें सर्वाधिक स्कोर नाबाद 304 रन है। उन्होंने 8 शतक और 25 अर्धशतक भी जड़े हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने 75 लिस्ट ए मैचों में 48.71 की औसत से 3605 रन बनाए हैं, जिनमें 14 शतक और 12 अर्धशतक हैं।

Story first published: Thursday, October 3, 2019, 15:01 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+