For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दोहरे शतक से मयंक अग्रवाल ने तोड़ा डाॅन ब्रैडमैन का रिकाॅर्ड, किए कई कीर्तिमान

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) बांग्लादेश के खिलाफ इंदाैर टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर मयंक अग्रवाल ने शिखर धवन, पृथ्वी शाॅ, केएल राहुल जैसे ओपनर्स की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मयंक ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक ठोक दिया है। मयंक ने 330 गेंदों में 243 रनों की पारी खेल डाली, जिसमें 28 चाैके व 8 छक्के शामिल हैं। उन्होंने इस पारी के साथ आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रहे सर डाॅन ब्रैडमैन का रिकाॅर्ड भी तोड़ दिया है।

तोड़ा यह रिकाॅर्ड

तोड़ा यह रिकाॅर्ड

दरअसल, मयंक सबसे कम टेस्ट पारियों में 2 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनका यह दूसरा दोहरा शतक महज 12 पारियों में आया था। इससे पहले मयंक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी। वहीं डाॅन ब्रैडमैन ने 13 पारियों में 2 दोहरे शतक जमाए थे। ध्यान खींचने वाली खास बात यह है कि इस मामले में अभी भी भारत के ही विनोद कांबली सबसे आगे हैं। कांबली ने अपने टेस्ट करियर के शुरूआती 5 पारियों में ही 2 दोहरे शतक जमा दिए थे। उनके इस रिकाॅर्ड्स को तोड़ना मुश्किल ही नहीं बल्कि नाममुकिन नजर आ रहा है।

कोहली से निकले आगे

कोहली से निकले आगे

इसके अलावा मयंक बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में भी कप्तान विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। कोहली ने हैदराबाद में 2017 में 204 रनों की पारी खेली थी, वहीं मयंक ने बांग्लादेश के खिलाफ अब 243 रन बना डाले हैं। हालांकि मयंक सचिन तेंदुलकर को पीछे नहीं छोड़ सके। सचिन ने 2005 में एक टेस्ट दाैरान बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 248 रनों की पारी खेली थी। अगर मयंक 6 रन अधिक बना लेते तो वह बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाते।

ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

यहीं नहीं, मयंक एक दिन में 200 या इससे अधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं। उनसे पहले पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ऐसा काम कर चुके हैं। सहवाग ने तीन बार यह कमाल किया है। इसके अलावा मयंक ने इंदौर टेस्‍ट में छक्‍का लगाकर 200 रन का आंकड़ा पार किया था। अपने करियर में उन्‍होंने दूसरी बार छक्‍का लगाकर दोहरा शतक पूरा किया है। वहीं अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में मयंक से पहले रोहित शर्मा ने सिक्‍स के साथ दोहरा शतक लगाया था।

वसीम जाफर के रिकाॅर्ड को छुआ

वसीम जाफर के रिकाॅर्ड को छुआ

मयंक ने दोहरा शतक लगाते ही अपने हमवतन वसीम जाफर के एक खास रिकाॅर्ड को छू लिया है। मयंक ने बताैर ओपनर दूसरा दोहरा शतक जड़ा। वहीं जाफर ने भी बताैर ओपनर 2 दोहरे शतक लगाए हैं। इतने ही वीनू मांकड ने लगाए थे। बता दें कि भारत के लिए बताैर ओपनर सर्वाधिक दोहरे शतक लगाने का रिकाॅर्ड सहवाग के ही नाम है जिन्होंने 6 दोहरे शतक जमाए हैं। वहीं सुनील गावस्कर ने 3 दोहरे शतक लगाए हैं।

सिद्धू के छक्कों की हुई बराबरी

सिद्धू के छक्कों की हुई बराबरी

28 वर्षीय मयंक ने अपनी पारी में 8 छक्के उड़ाए। इसी के साथ उन्होंने टेस्‍ट मैच की एक पारी में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने के नवजोत सिंह सिद्धू के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की। सिद्धू ने भी एक पारी में 8 छक्‍के लगाए थे। उन्‍होंने 1994 में श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ टेस्‍ट में यह कमाल किया था।

साथ ही साथ मयंक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दो दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। मयंक ने इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था और 215 रन की पारी खेली थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एक-एक दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं। अब मयंक अग्रवाल ने इस सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दो दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

आग उगल रहा है मयंक का बल्ला

आग उगल रहा है मयंक का बल्ला

बता दें कि मयंक का बल्ला ओपनिंग करते हुए लगातार रनों की आग उगल रहा है। मयंक ने इससे पहले 2 अक्तूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी। यह उनका पहला दोहरा शतक था। इसके बाद मयंक ने 10 अक्तूबर को पुणे में हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही एक मुकाबले में 108 रनों की पारी खेली थी। मयंक का ज्यादातर बल्ला किसी टेस्ट की पहली पारी में आग उगलता है। मयंक का यह 8वां टेस्ट मैच है, इस दाैरान उनका पहली पारी का प्रदर्शन 76, 77, 5, 55, 215, 108, 10 और अब बागंलादेश के खिलाफ दोहरे शतक के रूप में रहा। मयंक का यह आठवां मैच है, वह इस बीच 12 पारियों में 3 शतक 2 दोहरे शतक व 3 अर्धशतक समेत 71.50 की एवरेज से 858 रन बना चुके हैं। वहीं 100 चाैके व 21 छक्के भी जमा चुके हैं। मयंक के इस प्रदर्शन ने अन्य भारतीय ओपनर्स के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

Story first published: Friday, November 15, 2019, 17:49 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+