For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN Test : डॉन ब्रैडमैन का रिकाॅर्ड छू सकते हैं मयंक अग्रवाल, चाहिए सिर्फ 142 रन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम जब बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार डे-नाइट टेस्ट खेलने उतरेगी तो नजरें फिर से ओपनर मयंक अग्रवाल पर रहने वाली हैं। मयंक को जितने भी माैके मिले हैं , उन्होंने उनका भरपूर फायदा उठाया है। उन्होंने इंदाैर में हुए पहले टेस्ट में 243 रनों की पारी खेली थी। अब ऐसी पारी फिर से उनके बल्ले से निकलने की उम्मीद है। अगर मयंक का बल्ला चला तो वह आस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज डाॅन ब्रैडमैन के एक रिकाॅर्ड की बराबरी कर सकते हैं।

दरअसल, मयंक 12 पारियों में 71.50 की शानदार औसत से 858 रन बना चुके हैं। मयंक जैसे ही 142 रन बना लेंगे तो उनके रनों का आंकड़ा 1000 पहुंच जाएगा। इसी के साथ मयंक ब्रैडमैन के खास रिकाॅर्ड की बराबरी कर ली। न ब्रैडमैन ने टेस्ट की 13 पारियों में 1000 रन का आंकड़ा छुआ था। वहीं मयंक भी 13 पारियों में यह आंकड़ा छू लेंगे। अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर कर्नाटक का यह बल्लेबाज टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग(11वां स्थान) पर है।

मयंक का बल्ला ओपनिंग करते हुए लगातार रनों की आग उगल रहा है। मयंक ने इससे पहले 2 अक्तूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी। यह उनका पहला दोहरा शतक था। इसके बाद मयंक ने 10 अक्तूबर को पुणे में हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही एक मुकाबले में 108 रनों की पारी खेली थी। मयंक का ज्यादातर बल्ला किसी टेस्ट की पहली पारी में आग उगलता है। मयंक का यह 8वां टेस्ट मैच है, इस दाैरान उनकी पहली पारी का प्रदर्शन 76, 77, 5, 55, 215, 108, 10 और अब बागंलादेश के खिलाफ शतकीय पारी रही।मयंक के सामने चुनाैती है अपनी जगह बचाना, क्योंकि केएल राहुल, शिखर धवन कभी भी वापसी की दावेदारी रख सकते हैं जो फिलहाल टेस्ट से बाहर हैं।

Story first published: Thursday, November 21, 2019, 21:15 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+