For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सिडनी टेस्ट: मयंक अग्रवाल की बल्लेबाजी से नाखुश उनके कोच ने दी ये जरूरी सलाह

नई दिल्ली। मयंक अग्रवाल के रूप में भारत की वह लंबी समस्या खत्म होती दिखाई दे रही है जो विदेशी दौरों पर टीम इंडिया की हार का बड़ा मुख्य कारण थी। जी हां, बतौर ओपनर मयंक ने भारत की संकटग्रस्त ओपनिंग बल्लेबाजी को स्थिरता प्रदान करने का जज्बा दिखाया है। हालांकि अभी मयंक को लंबा सफर करना है और लंबे समय तक अपनी फार्म को बरकरार रखना सीखना है। लेकिन इसके बावजूद इस बात से कोई भी इंकार नहीं कर सकता कि मयंक ने चुनौतीपूर्ण हालातों में भारत को जोरदार शुरूआत देने में सफलता हासिल की है।

टूट गया मयंक के कोच का दिल

टूट गया मयंक के कोच का दिल

मयंक अग्रवाल ने बॉक्सिंड डे टेस्ट में अर्धशतकीय पारी के साथ अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की थी और दूसरी पारी में भी 42 रनों की जुझारू पारी खेली थी। मयंक ने अपनी यह फार्म सिडनी में भी बरकरार रखते हुए वहां पहली पारी में 77 रन बनाए। लेकिन, मयंक के कोच उनकी इस बल्लेबाजी से खास खुश नहीं हैं। इतना ही नहीं मयंक ने जो सिडनी में पारी खेली उससे तो उनके कोच इरफान सेठ का दिल ही टूट गया है।

सिडनी टेस्ट: सीरीज में तीसरा शतक बनाने के साथ ही पुजारा के नाम जुड़ा एक और रिकॉर्ड

मयंक के आउट होने के तरीके खुश नहीं कोच

मयंक के आउट होने के तरीके खुश नहीं कोच

दरअसल कोच इरफान इस बात से बेहद दुखी है कि मयंक ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़ने का सुनहरा मौका ऐसे ही जाया कर दिया। कोच का मानना है कि मयंक अपनी गलतियों से सबक लेंगे और आने वाली पारियों में भारत के लिए शतक बनाने वाला प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा कोच इरफान इस बात से भी खुश है कि मयंक तेजी से टीम में अपनी जगह पक्की कर रहे हैं।

'खराब खेलने वाले ओपनर बाहर हों'

'खराब खेलने वाले ओपनर बाहर हों'

इरफान ने कहा कि सीरीज में मयंक की निरंतरता बेहतरीन रही है और उन्होंने दो बड़े अर्धशतक और एक 42 रनों की बेहतरीन पारी खेली है। जब मयंक के कोच से पूछा गया कि क्या पृथ्वी शॉ के आने से मयंक को अपनी जगह खाली करनी होगी, तो उन्होंने बेजिझक बताया कि जो भी ओपनर अच्छा नहीं करता है उसको बाहर बैठना ही पड़ेगा। कोच का कही ना कही इशारा टीम इंडिया के उन बाकी ओपनर्स पर भी होगा जो लगातार मौके मिलने के बाद भी फेल हो रहे हैं।

Story first published: Thursday, January 3, 2019, 14:49 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+