For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक जड़कर किया धमाल, इंडिया ए की स्थिति मजबूत

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम का बल्ला पहले टेस्ट मुकाबले में भले ही खामोश रहा हो लेकिन इंडिया ए के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का बल्ला इन दिनों विदेशी धरती पर जमकर बोल रहा है। अग्रवाल के नाबाद 220 रन से भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर दो विकेट पर 411 रन बना कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। बता दें कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ए की बढ़त 165 रन की हो गई है और उसके आठ विकेट शेष है। स्टंप्स के समय अग्रवाल के साथ क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर नौ रन पर खेल रहे थे।

इस मुकाबले में मयेक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए पृथ्वी शॉ (136) के साथ 277 रन की साझेदारी की। शॉ ने 196 गेंद में 136 रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया। अग्रवाल ने 250 गेंद में 31 चौके और चार छक्के के बूते नाबाद 220 रन बनाये। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए रविकुमार सामर्थ (37) के साथ 118 रन की साझेदारी की। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ए ने दिन की शुरूआत आठ विकेट पर 246 रन से आगे से की लेकिन टीम ने बिना कोई रन जोड़े तीन गेंद के अंदर दोनों विकेट गवां दिए। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज (56 रन पर पांच विकेट) ने दिन के पहली ही गेंद पर बेयूरन हेंड्रिक्स को पगबाधा करने के बाद तीसरी गेंद पर डुआने ओलिवियर को खाता खोले बिना चलता किया। वहीं इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला।

Story first published: Monday, August 6, 2018, 11:22 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+