For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दोहरा शतक लगाने पर मयंक अग्रवाल का बयान आया सामने, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली। मयंक अग्रवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में पहले टेस्ट दाैरान करियर का पहला दोहरा शतक ठोक दिया है। उन्होंने 215 रनों की पारी खेली। खास बात यह रही कि अग्रवाल का यह टेस्ट करियर का पहला शतक भी था तो उन्होंने दोहरे शतक में तब्दील किया। उनकी इस पारी की बदाैलत भारत ने पहली पारी 7 विकेट खोकर 502 रनों पर घोषित की। 28 साल के मयंक ने अपने दोहरे शतक पर खुशी जाहिर की है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्होंने बयान देते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि मैने अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया।

हम हर बार 450-500 रन बना सकते हैं

हम हर बार 450-500 रन बना सकते हैं

मयंक ने कहा, 'मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। यह एक ऐसी भावना है जिसे मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता। मुझे बहुत खुशी है कि मैंने अपने पहले ही शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया। जिस तरह मैंने बल्लेबाजी की उसे लेकर मैं काफी खुश हूं।' रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने को लेकर उन्होंने कहा कि अगर हम शुरुआत में इसी तरह की बल्लेबाजी करते रहे तो यह टीम के लिए बहुत अच्छा होगा। उन्होंने कहा, 'अगर मैं और रोहित लगातार योगदान देते रहे तो हम हर बार 450-500 रन बना सकते हैं और यह विपक्षी टीम के लिए काफी मुश्किल होगा।'

रोहित को स्पिनर्स पर हावी देखना शानदार

रोहित को स्पिनर्स पर हावी देखना शानदार

उन्होंने कहा कि क्रिकेट टीम गेम है और इसमें आप हर बार अपने गेम के बारे में ही नहीं सोच सकते। मयंक ने कहा कि कई बार आपको लगता है कि आप अच्छा खेल रहे हैं और ऐसे में आप अधिक खतरे उठा सकते हैं लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। आपको धैर्य रखना पड़ता है। अग्रवाल ने कहा, 'मैंने और रोहित ने टीम के लिए मजबूत आधार तय किया और 300 से अधिक की साझेदारी की।' रोहित की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह रोहित स्पिनर्स पर हावी हुए वह देखना शानदार था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में पिच ने नई गेंद को मदद की लेकिन एक बार जब धूप खिल गई तो बल्लेबाजी करना आसान होता गया। दूसरे दिन गेंद नीची रहनी शुरू हो गई। यह चायकाल से ही घूमनी शुरू हो गई जो हमारे लिए अच्छी बात है।

स्पिनर्स को मिलेगी मदद

स्पिनर्स को मिलेगी मदद

भारतीय स्पिन जोड़ी की तारीफ करते हुए अग्रवाल ने कहा, 'अश्विन और जडेजा अच्छे एरिया में गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका पर दबाव बनाए रखा है और बेशक विकेट में काफी बदलाव लाया और अगर पिच इसी तरह खेलती रही जिस तरह यह खेल रही है तो स्पिनर्स को काफी मदद मिलेगी।' भारत की ओर से अश्विन ने दो और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिया है।

Story first published: Thursday, October 3, 2019, 20:16 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+