For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बॉक्सिंग डे टेस्ट : जब उस्मान ख्वाजा के तेज शॉर्ट पर बाल-बाल बच गए मयंक अग्रवाल, VIDEO

नई दिल्ली। बॉक्सिंग डे टेस्ट से अपने अंतराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरूआत करने वाले मयंक अग्रवाल इस मैच में एक बड़े क्रिकेट हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। दरअसल मयंक को मैच के चौथे दिन फील्डिंग करते दौरान गर्दन पर गेंद का जबरदस्त प्रहार झेलना पड़ा। तब मयंक शार्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे। तब ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का 16वां ओवर चल रहा था और रविंद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे।

इसी ओवर की दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने एक स्वीप शॉट खेला और गेंद सीधे जाकर मयंक की गर्दन पर जाकर लगी। इस तरह पहली पारी में दो कैच लेने वाले मयंक चोटिल हो गए। गेंद जिस तरह मयंक को गर्दन जैसे संवेदनशील हिस्से पर लगी उसको देखते हुए तुरंत भारतीय कप्तान कोहली समेत अन्य भारतीय खिलाड़ी भी सकते में आ गए।

वहीं, गेंद के तेज प्रहार से लगी चोट के कारण मयंक कुछ समय तक को ढंग से आंखें भी नहीं खोल सके थे। मयंक बिना हिले-ढुले कुछ समय तक एक ही जगह पर खड़े रहे। मयंक अग्रवाल को कुछ देर के लिए मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। फिजियो ने भी उन्हें मैदान पर देखा और फिर बाहर ले गए। कुछ देर बाद वह दोबारा मैदान पर लौट आए। भारत के लिए गनीमत की बात रही कि मयंक को गंभीर चोट नहीं लगी। बता दें कि मयंक ने इस टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 76 और दूसरी पारी में 43 रनों की पारी खेली है। अपनी दूसरी पारी में वे टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज रहे हैं। भारत की मैच पर पकड़ मजबूत है और पांचवें दिन कोहली की टीम को केवल 2 कंगारू विकेट ही जीत के लिए चाहिए।

Story first published: Saturday, December 29, 2018, 14:35 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+