जब युवराज ने किया धोनी को रन आउट कर, देखें जश्न का VIDEO
नयी दिल्ली। आईपीएल 2016 में युवराज सिंह ज्यादा मैच नहीं खेल पाएं हैं। विशाखापट्टनम में सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिग पूणे सुपरजाएंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में जब युवराज सिंह ने कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का विकेट दिया तो उनका जश्न देखने लायक था। युवराज सिंह ने धोनी को रनआउट करने के बाद बेहद खुश दिखे और आक्रामक अंदाज में जश्न भी मनाया।
आप को बता दें कि इस मैच में हैदराबाद ने पूणे को 4 रनों से हरा दिया। मैच रोमांचक रहा। आखिरी ओवर में जाकर मैच का फैसला हो पाया। धोनी की टीम को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। आशीष नेहरा की पहली तीन गेंदों पर केवल 2 रन बने। अगली गेंद पर धोनी दो रन लेना चाहते थे, लेकिन युवराज ने उन्हें रन-आउट कर दिया। धोनी का विकेट गिरते ही युवराज सिंह ने बेहद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। देखिए वीडियो...
That Vintage Yuvraj Singh Celebration after He RanOut MS Dhoni 😍 @YUVSTRONG12 @hazelkeech 🎉 pic.twitter.com/5X7broNYpd
— Y U V R A J ! (@IamSohal_Yuvian) May 10, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
