For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

घर बैठकर जिम में पसीना बहा रहे हैं मयंक अग्रवाल, BCCI ने शेयर की फोटो

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण कई टूर्नामेंट स्थगित हो चुके हैं। 29 मार्च को आईपीएल शुरू होने वाला था लेकिन अब इसे भी स्थगित कर दिया गया। ऐसे में खाली समय खिलाड़ी घर में बैठकर लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए अपील कर रहे हैं। खिलाड़ी अभ्यास भी नहीं कर पा रहे, साथ ही 31 मार्च तक कई राज्यों में कफ्यू लगा दिया गया है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल घर के बगीचे में जिम कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर इसका फोटो शेयर किया है। मयंक की यह फोटो जिम करने वालों के लिए बड़ी प्रेरणा है।

वह घर पर रहने के बावजूद अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स पर्सन के लिए फिटनेस काफी मायने रखती है। आईपीएल का आयोजन होता है तो वह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते नजर आने वाले हैं।

रोहित शर्मा और शिखर धवन को चोटिल होने के बाद मयंक अग्रवाल को भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया था। न्यूजीलैंड के दौरे पर वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और इसी वजह से वनडे टीम से बाहर कर दिया गया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रद्द हुई सीरीज में वह टीम का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह शिखर धवन की टीम में वापसी हुई थी। पृथ्वी शॉ टीम में बने हुए थे। लिस्ट ए मैचों में मयंक ने करीब 50 की औसत से रन बनाए हैं।

2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में मयंक अग्रलाव ने भारत के लिए डेब्यू किया था। उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़ककर नहीं देखा है। वह जल्द ही एक हजार टेस्ट रन भी पूरे कर लेंगे। इसके साथ ही दो दोहरे शतक भी बना चुके हैं। आने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Story first published: Monday, March 23, 2020, 11:04 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+